फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन रहा है न तू...झांसी स्टेशन पर मिली इस सिंगर की 'होने वाली दुल्हन', एक दिलचस्प किस्सा

Tue, 06 Feb 2018 06:56 AM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
अंकित तिवारी
आशिकी-2 फिल्म का गाना ‘सुन रहा है न तू’ गाकर मशहूर हुए शहर के अंकित तिवारी के सिर पर अब सेहरा सजने वाला है। जानें कब कहां और 'होने वाली दूल्हन' कौन है...


 
विज्ञापन

2 of 8
अंकित तिवारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
अंकित की दादी राम कुमारी तिवारी ने बताया कि वह झांसी रेलवे स्टेशन पर बैठी थीं। बगल में नजर पड़ी तो एक खूबसूरत लड़की बैठी हुई थी। बातचीत शुरू हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 8
अंकित तिवारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
बातों के दौरान ही अंकित की दादी उस युवती से पूछ बैठीं कि क्या वह उनके पौत्र की दुल्हन बनने के लिए तैयार है।

 

4 of 8
साथियों के साथ अंकित तिवारी
इसके बाद युवती के परिजनों का फोन नंबर ले लिया। बात आगे बढ़ी और अंकित की शादी पल्लवी से तय हो गई। 
विज्ञापन

5 of 8
अंकित तिवारी का परिवार
23 फरवरी को उनकी शादी किदवई नगर में रहने वाली पल्लवी शुक्ला से होगी। बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी की शादी 23 फरवरी को होटल लैंडमार्क में होगी। 26 फरवरी को कान्हा गैलेक्सी में रिसेप्शन होगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
अंकित तिवारी
रानीगंज, काकादेव स्थित अंकित के घर में शादियां की तैयारियां चल रही हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
अंकित का परिवार - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं चाहिए थी बहू
अंकित की मां सुमन तिवारी ने बताया कि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बहू बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए। सुमन ने बताया कि पल्लवी में उनको वह सारी खूबियां दिखती हैं, जो वह चाहती हैं। अंकित के पिता आरके तिवारी के मुताबिक बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग आएंगे। पल्लवी शुक्ला फिलहाल बंगलूरू में अपने भाई व मां के संग रहती हैं। पिता मेकैनिकल इंजीनियर हैं। पल्लवी ने बीटेक किया है। शादी के बाद पल्लवी न्यूजीलैंड में मास्टर्स डिग्री करने के लिए जाएंगी। 

 
विज्ञापन

8 of 8
अंकित तिवारी
अंकित के कुछ मशहूर गाने

गाना           फिल्म 
तेरी गलियां (एक विलेन)
तू है कि नहीं (रॉय)
दिल चीज तूझे दे दी (एयरलिफ्ट)
दिल दर-ब-दर (पीके)
कुछ तो हुआ है (सिंघम रिटर्न्स) 
तय है (रुस्तम)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें