लखनऊ में आयोजित होने वाले यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन प्रवासी दिवस समारोह में 22 फरवरी को कानपुर की डॉ. संहिता अग्निहोत्री और फर्रुखाबाद निवासी डॉ. अंकित सरीन को सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों के अलावा 8 और लोगों को यूपी प्रवासी भारतीय रत्न अवार्ड-2018 (यूपीएनआरआई अवार्ड) दिया जाना है। संहिता अग्निहोत्री यूएसए और वहां रह रहे भारतीयों तक यूपी सरकार की नीतियों को पहुचाने के लिए एक संस्था भी चला रही हैं। यह संस्था ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ उत्तर प्रदेश के नाम से है।
विज्ञापन
2 of 8
संहिता अग्निहोत्री
एनआरआई विभाग ने ऑनलाइन आवेदन पत्रों में से 16 नामों को शार्टलिस्ट कर 10 लोगों को सम्मानित करने के लिए चयनित करने का प्रस्ताव शासन से किया था। शासन ने शार्टलिस्ट नामों में से पुरस्कृत होने वालों का नाम फाइनल कर सम्मानित लोगों को सूचित करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
3 of 8
संहिता अग्निहोत्री
मूल रूप से कानपुर के आर्य नगर में रहने वाली डॉ. संहिता अग्निहोत्री की उच्च शिक्षा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से हुई है।
4 of 8
संहिता अग्निहोत्री
डॉ. संहिता का लिंक्लोनवुड आईएल अमेरिका में कारोबार है।
विज्ञापन
5 of 8
संहिता अग्निहोत्री
संहिता अग्निहोत्री ने भारत और यूएस के बीच व्यापार करने वाले अपने शानदार उद्यमशील अनुभवों को साझा करते हुए एक अध्ययन भी प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
6 of 8
संहिता अग्निहोत्री
इस अध्ययन को शिकागो इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल में काफी प्रोत्साहन मिला। डॉ. संहिता ने उल्लेखनीय अवसरों और व्यापार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी
विज्ञापन
7 of 8
संहिता अग्निहोत्री
रिसर्च रिपोर्ट में यह जिक्र किया था कि अमेरिका और भारत दोनों देशों को इससे फायदा हो सकता है।