शनि देव 18 अप्रैल को प्रात:काल 7:14 बजे से वक्री होंगे। इसके बाद 6 सितंबर 2018 तक वक्रत्व काल रहेगा। शनि के वक्री काल का प्रभाव देश पर गहरा पड़ेगा। जनमानस के लिए लाभकारी होगा लेकिन राजनीति में उथलपुथल देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 7
18 अप्रैल को प्रात:काल 7:14 बजे से वक्री होंगे
पंडित दीपक पांडेय ने बताया कि वर्तमान में शनिदेव धनु राशि में मंगल के साथ युति में चल रहे हैं। धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है। इसलिए इस राशि में शनि का गोचर अनुकूल माना जाता है। 18 अप्रैल को शनि के वक्री होने के बाद वे तीसरी दृष्टि से तुला, सातवीं दृष्टि से मिथुन तथा दसवीं दृष्टि से मीन राशि को देखेंगे। साथ ही सिंह राशि पर नवं-पंचम दृष्टि डालेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
जनमानस के लिए लाभकारी होगा
इसका प्रभाव विभिन्न रूपों में नजर आएगा। वैसे भी शनि-मंगल की युति सामाजिक व आर्थिक दृष्टिकोण से उचित नहीं मानी जाती है। ऐसे में शनि का वक्री होना भारतीय समाज पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालेगा। शनि की व्रकी दृष्टि से देश में अशांति, अस्थिरता, अग्निकांड, जातीय आंदोलन जैसे घटनाएं हो सकती हैं।
4 of 7
6 सितंबर 2018 तक वक्रत्व काल रहेगा
राशियों पर प्रभाव
मेष-शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा, स्वयं के बल पर व्यापार में लाभ वृष-शनि सातवें स्थान पर रहेगा, शुभ कार्य के योग, नया वाहन खरीद सकते है मिथुन-दिसंबर तक शनि 6ठे स्थान पर रहेगा, शुभ फल, शत्रु परास्त होंगे कर्क-शनि पांचवें स्थान पर है, व्यापार व नौकरी में शुभ फल मिलेगा सिंह-शनि चौथे स्थान पर है, ढय्या का प्रभाव, कार्यों में बाधाएं कन्या-शनि राशि से तीसरे स्थान पर, झूठा आरोप लगा सकता, धन आएगा
विज्ञापन
5 of 7
शनि के वक्री काल का प्रभाव देश पर गहरा पड़ेगा
तुला-साढ़े साती का प्रभाव, दुर्घटना का भय, आर्थिक रूप से परेशान वृश्चिक-साढ़े साती का प्रभाव, नित नई समस्याएं, मानसिक कष्ट मिलेगा धनु-राशि से 12वें स्थान पर,खर्च में वृद्धि, प्रेम प्रसंग में सफलता, दुर्घटना की आशंका मकर-राशि से 11वें स्थान पर, पुराने रोग समाप्त, धन लाभ होगा कुंभ-राशि से 10वें स्थान पर, नई संभावनाएं, नौकरी में बेहतर अवसर मीन-शनि 9वें स्थान पर, धन लाभ के अनेक योग
विज्ञापन
6 of 7
प्रात:काल 7:14 बजे से वक्री होंगे शनि
शनि प्रकोप के लक्षण
व्यापार में लगातार घाटा, साझेदारों से धोखा, ऋण का बढ़ना, पैर में लगातार चोट लगना, नौकरी में दंड, दुर्घटना होना, कुसंगत से बचें।