फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, सड़क पर समाजवादी ‘बगावत’

Sat, 31 Dec 2016 08:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल के विरोध में जलाये पुतले - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने के बाद देर रात सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये। शिवपाल के पुतले को आग के हवाले करने के बाद सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया गया। कानपुर में बर्रा बाईपास चौराहे पर अखिलेश समर्थक गुस्से से पागल दिखे। नगर के अलावा कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, इटावा, औरैया में भी समाजवादी पार्टी के दो टुकड़े होते साफ-साफ देखे गए। एक ओर अखिलेश समर्थक पार्टी मुखिया के इस कदम को गलत बता रहे हैं दूसरी ओर शिवपाल समर्थक पार्टी को बचाने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन

अखिलेश के पक्ष में लहरे समाजवादी झंडे

2 of 10
समाजवादी पार्टी में बगावत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर दक्षिण के बर्रा बाईपास चौराहे के पास अखिलेश समर्थकों ने देर रात हाथ में समाजवादी पार्टी के झंडे लेकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाये। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव की वजह से सपा गर्त में जा रही है। 
विज्ञापन

शिवपाल को बाहर निकालो

3 of 10
शिवपाल का पुतला फूंकते अखिलेश समर्थक - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर और पनकी के पास अखिलेश समर्थकों ने शिवपाल को बाहर निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी का युवा चेहरा अखिलेश हैं अगर वही पार्टी में नहीं रहेंगे तो हम पार्टी में रहकर क्या करेंगे। 

पुराने कार्यकर्ता बोले ‘मरते दम तक रहेंगे मुलायम के साथ’

4 of 10
कानपुर में समाजवादी बगावत - फोटो : अमर उजाला
परेड चौराहे के पास हंगामा कर रहे लोगों ने एक सुर में कहा कि पार्टी को टूटने से बचाओ ऐसा चलेगा तो उत्तर प्रदेश का क्या होगा। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं सुनील, विनोद, पिंटू, रामस्वरूप आदि ने कहा कि हम मरते दम तक मुलायम सिंह यादव के साथ ही रहेंगे। 
विज्ञापन

गलत लोगों को टिकट दिलवा रहे शिवपाल

5 of 10
समाजवादी बगावत - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव के प्रतिनिधि और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव गलत लोगों को टिकट दिलवाना चाहते हैं। इससे सपा की छवि खराब हो जायेगी। 
विज्ञापन

पुलिस ने समझाया तब हटे

6 of 10
कानपुर में समाजवादी संग्राम
घाटमपुर में सपा नेता विजय सचान की अगुवाई में देर रात अखिलेश यादव के समर्थकों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। जाम लगाने की कोशिश भी की मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर इन सभी को शांत कराया। 
विज्ञापन

पार्टी कार्यालयों का ये हाल

7 of 10
कानपुर में समाजवादी बगावत
समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव के निकाले जाने के बाद उनके और रामगोपाल यादव के द्वारा नई पार्टी बनाने की चर्चा जोरों शोरों पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों के सपा कार्यालयों में बैठकों का दौर जारी रहा। 

अखिलेश के लिए सड़क पर लेटे

8 of 10
कानपुर में समाजवादी बगावत
समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी अखिलेश के समर्थन में सड़क पर लेट गये। इस दौरान युवाओं का कहना था कि वो वोट सपा को नहीं अखिलेश यादव को ही देंगे। अखिलेश चाहे जहां भी रहें हम उनका समर्थन करते है। 

छोड़ देंगे पार्टी

9 of 10
कानपुर में समाजवादी संग्राम - फोटो : अमर उजाला
घंटाघर चौराहे और किदवाई नगर चौराहे के पास भी अखिलेश समर्थक सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर अखिलेश पार्टी में नहीं रहेंगे तो हम भी पार्टी छोड़ देंगे। एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। 
विज्ञापन

फायदा देख रहे विरोधी दल

10 of 10
डेमो
सपा की आपसी जंग में विरोधी दल के लोग अपना फायदा देख रहे हैं। वहीं सपाई मायूस हैं। सपा में टिकटों के बंटवारे को लेकर खुलकर सामने आई जंग और उसके परिणाम को लेकर विभिन्न दलों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।  अब अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने के बाद सपा के साथ बाकी पार्टियों में भी खलबली मच गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें