फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पति शोएब के साथ अदाकारा ने मचाया धमाल, दीपिका ने ननद की शादी में लगाए ठुमके, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Nov 2022 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़ की ननद की शादी - फोटो : अमर उजाला
मशहूर टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' से मशहूर हुई छोटे पर्दे की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने ननद की शादी में जमकर ठुमके लगाए। वह अभिनेता पति शोएब इब्राहीम के साथ उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा में शादी में शामिल हुईं। शोएब की बहन सबा इब्राहीम की शादी रविवार को खालिद नियाज के साथ हुई।

जिसमें सबा इब्राहीम के भाई शोएब इब्राहीम और ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ के अलावा कुछ अन्य छोटे पर्दे के सितारों भी शामिल हुए। इस शादी के इंतजाम के लिए मुंबई की कई टीमें लगी हुई थीं और एक गेस्ट हाउस को रंगमहल की तरह सजाया गया था। शादी के पहले मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई। कस्बे सहित क्षेत्र के लोग इस वीआईपी शादी को देखने के लिए उमड़ पड़े। सात नवम्बर यानी सोमवार को होने वाले वलीमे के कार्यक्रम में हजारों की तादात में लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका कक्कड़ की ननद की शादी - फोटो : अमर उजाला
मुम्बई से अपनी ननद की शादी में शामिल होने पहुंची अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने भी शादी का आनंद लेते हुए जमकर ठुमके लगाए। जबकि उनके साथ मुंबई से छोटे पर्दे के अन्य कलाकार भी शादी में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्कड़ की ननद की शादी - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि शोएब इब्राहीम हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के रहने वाले हैं। बीते कुछ सालों पहले शोएब इब्राहीम और अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने हमीरपुर के मौदहा कस्बे में मुस्लिम रीति रिवाजों से शादी की थी। 

4 of 5
दीपिका कक्कड़ की ननद की शादी - फोटो : अमर उजाला
दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते थे कि दीपिका शो में आने से पहले शादीशुदा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति शोएब इब्राहीम के साथ दीपिका कक्कड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं बाद में उन्होंने अपने पति रौनक सैमसन से तलाक ले लिया। शोएब इब्राहीम शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें