50 घंटे से संजीत के शव की तलाश पांडु नदी में चल रही है। बर्रा से लेकर घाटमपुर तक पीएसी के गोताखोरों की टीमें लगी हुई हैं पर, अभी तक शव नहीं मिल सका है। उधर फिरौती का बैग और संजीत का मोबाइल भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस शव के साथ अन्य दोनों चीजें बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
शव की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पांडु नदी में शव फेंका था। शव फेंके एक महीना बीत गया है। इस बीच भारी बारिश भी हुई। इसलिए पूरी संभावना है कि शव बह गया है। नदी में कई किमी तक शव की तलाश जारी है। आरोपियों ने बताया कि फिरौती वाला बैग रफाका नाला में फेंका था। उसमें पुलिस तलाशी करवा रही है। बैग फेंके भी दो सप्ताह का समय बीत गया है। संजीत का मोबाइल कार चलाते वक्त ही रास्ते में फेंकने की बात कही है। शव के साथ मोबाइल व बैग बरामद करना पुलिस के लिए बेहद अहम है। शव न मिलने से संजीत के परिजन भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
रामजी बदल रहा था बयान
आरोपी रामजी शुक्ला ने पूछताछ में बताया था कि फिरौती लेने वही गया था। वह कई बार हुई पूछताछ में बयान बदलता रहा। इससे संशय की स्थिति बन गई है। एक बार उसने बताया कि बैग उसने गुजैनी क्रॉसिंग के पास ही छोड़ दिया था। बाद में उसका कहना था कि रफाका नाला में उसने बैग फेंका है। इसलिए पुलिस उलझ गई है। रिमांड लेने के बाद पुलिस को मदद मिलेगी।
4 of 5
जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मकान सील, होगी फोरेंसिक जांच
रतनलाल नगर स्थित मकान जिसमें आरोपियों ने संजीत को बंधक बनाकर रखा था, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। पूरे मकान की फोरेंसिक जांच पुलिस ने कराई। मकान के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इलाकाई लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।
रिमांड पर लिए जाएंगे आरोपी
बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपियों के अलावा एक दो अन्य आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। घटनास्थल पर ले जाने के साथ मोबाइल और बैग बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। विस्तृत पूछताछ भी होगी। इसके लिए सोमवार को कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड लेने को अर्जी डालेगी।