बर्रा के संजीत अपहरण एवं हत्याकांड में पुलिस की सुस्त जांच से खफा परिजन 50 से अधिक लोगों के साथ हाथों में तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पैदल ही लखनऊ के लिए निकल पड़े। पुलिस से परिजनों की धक्कामुक्की और झड़प हुई। संजीत की मां कुसुमा, बहन रुचि ने ट्रक के सामने लेटकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
2 of 7
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
नौबस्ता चौराहे पर झड़प के दौरान किसी ने सीओ विकास पांडेय की नेमप्लेट और बांहों में लगे बिल्ले भी नोच लिए। फोर्स उन्हें बचा कर किनारे ले आई। इसके चलते करीब दो घंटे हाईवे पर चारों तरफ से जाम लगा रहा। गुरुवार सुबह करीब 9:20 बजे संजीत के पिता चमन सिंह, मां व बहन करीब 50 लोगों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाने लगे।
विज्ञापन
3 of 7
सीओ से हुई झड़प
- फोटो : amar ujala
बर्रा बाईपास पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सूचना पर एसपी साउथ दीपक भूकर तीन थानों की फोर्स के साथ नौबस्ता चौराहे पर डट गए। नौबस्ता बाईपास पर भीड़ को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। लखनऊ जाने को लेकर पुलिस से झड़प हुई। इससे खफा परिजन चौराहे पर ही मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। संजीत की मां व बहन ने ट्रक के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया।
4 of 7
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका। मौके पर एसीएम प्रथम आरपी वर्मा भी पहुंच गए। एसीएम व एसपी ने परिजनों को 15 अगस्त के बाद सीएम से मिलवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजनों ने संजीत अपहरणकांड में सीबीआई जांच में हो रही देरी पर रोष जताया। करीब ढाई घंटे के बाद परिजन शांत हुए। एसपी ने दोपहर करीब 12:30 बजे परिजनों को घर भिजवाया।
विज्ञापन
5 of 7
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
पूर्व थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पर मुकदमे की मांग
हंगामे के दौरान संजीत के पिता चमन सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी रणजीत राय व पूर्व जनतानगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार पर अपर्ह्ताओं के साथ मिलीभगत का आरोप लगा उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
6 of 7
संजीत अपहरण एवं हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
दो घंटे भौंती से नौबस्ता तक लगा जाम
बर्रा बाईपास से गुजर रही भीड़ के पीछे सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। भौंती से लेकर नौबस्ता तक जाम लग गया। परिजनों के बर्रा बाईपास से नौबस्ता की ओर आगे बढ़ने पर सीओ ने बर्रा बाईपास पर बैरिकेडिंग लगवा कर रूट गोविंदनगर की ओर डायवर्ट करा दिया। इससे साकेतनगर, सचान चौराहे पर भी चारों तरफ से वाहनों का जाम लग गया। इसके बाद भीड़ जैसे ही नौबस्ता चौराहे पर पहुंची तो चारों ओर से जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। करीब दो घंटे बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।
बाइक सवार को बचाने में पलटा कूड़ा लदा लोडर
बर्रा बाईपास से वाहनों को गोविंदनगर की ओर डायवर्ट करने से साकेतनगर तिराहे पर भी जाम लग गया। इस दौरान कूड़े से लदा लोडर अचानक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तिराहे पर ही पलट गया। लोडर का कूड़ा सड़क पर फैल गया। चालक घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह चालक को निकाला और लोडर सीधा कराया। शाम को सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा साफ कराया।