लोकसभा चुनाव 2019 में मुलायम सिंह यादव को वोट न देने पर अनुसूचित जाति के लोगों को उनके गांव में कुछ लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले को एससी-एसटी आयोग ने भी संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन
2 of 8
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
ग्राम पंचायत उनवा संतोषपुर के मजरा उनवा के ज्यादातर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य को वोट दिया था। इससे गठबंधन प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव उनवा का बूथ 225 वोट से हार गए थे। इस बात से सपा समर्थक यादव बिरादरी के लोग अनुसूचित जाति के लोगों से खफा थे।
विज्ञापन
3 of 8
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
इसी रंजिश में ट्यूबवेल में पानी पीने के दौरान सोमवार को उनवा के प्रेम सिंह कठेरिया और एक बालक के साथ मारपीट की गई। मंगलवार सुबह ट्यूबवेल के पास खेत में भूसा उठाने गए उनवा निवासी बीएसएफ जवान रिंकू पुत्र रामनरेश पर सपा समर्थकों ने हमला बोल दिया। मारपीट में प्रेम सिंह, उनकी पत्नी सीता देवी, गुलाब सिंह, बीनू देवी, शशि घायल हो गईं थीं।
4 of 8
अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार देर रात नगला मान्धाता निवासी नत्थू सिंह पुत्र कालीचरण, उदयवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह, बृजेश उर्फ बउवा पुत्र नत्थू सिंह और नगला दलजीत निवासी राजेश पुत्र ध्यान सिंह, गोविंद पुत्र ध्यान सिंह, अंशुल पुत्र गोविंद के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 और अनुसूचित जाति उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 8
हवाई फायरिंग से गांव में दहशत घरों से निकल आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
उनवा संतोषपुरा के मजरा उनवा के लोगों को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करना भारी पड़ गया। तभी से मान्धाता मजरे के यादव बिरादरी के लोग उनवा के लोगों से रंजिश मानने लगे और मंगलवार को उन पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
6 of 8
हवाई फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत उनवा संतोषपुर में उनवा, खड़ेता, बीच नगला, बरी नगला, ईश्वरपुरा, नगला बलदेव, नगला मान्धाता, नगला दलजीत, बोजाहार, हिंदपुरा, राजपुर, दामोदपुर और संतोषपुर हैं। इस गांव की आबादी करीब 5500 और मतदाता 4200 हैं। मान्धाता नगला यादव बाहुल्य और उनवा अनुसूचित जाति बहुल है। उनवा में 950 मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में 620 वोट पड़े थे।
विज्ञापन
7 of 8
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मतगणना में उनवा में भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य को 400 वोट मिले थे।
फायरिंग के बाद गांव में मच गया हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
गांव के रिंकू ने बताया कि वह बीएसएफ में है और इस समय उसकी तैनाती राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। दो दिन पहले ही छुट्टी पर गांव आया है। कहा कि उसके परिवार वालों ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया था।