लोकसभा चुनाव से पहले टिकट कटने को लेकर मची खींचतान के बीच साक्षी महाराज ने पार्टी को पत्र लिखकर परिणाम भुगतने की बात कही थी। बड़ी बात ये रही कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर टिकट दिया तो साक्षी महाराज द्वारा दिया गया जीत का आश्वासन सही साबित हुआ। साक्षी महाराज ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को पत्र लिखकर कहा था कि अगर उन्हें 2019 के चुनाव में टिकट नहीं दिया गया तो पार्टी को हार के रूप में परिणाम भुगतना पड़ेगा। साथ ही कहा था कि अगर इस बार भी मुझे टिकट दिया गया तो मैं चार से पांच लाख वोटों से जीत दर्ज करूंगा।