यूपी के हरदोई जिले में सपा नेता व सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने शनिवार को वैटगंज स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताआें व जनता से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा पर जनतो का गुमराह करने का आरोप लगाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सपा विधायक नितिन अग्रवाल
विधायक ने कहा केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी शीर्ष नेतृत्व की ओर से किए गए सारे वादे महज छलावा साबित हुए हैं। जनता आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को उसकी वादाखिलाफी का करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
3 of 4
नितिन अग्रवाल
जनता जानती है कि सिर्फ सपा ही एक ऐसा दल है जो विकास की राजनीति करता है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि जनता का भरोसा अब सपा पर बढ़ रहा है। आने वाले लोक सभा चुनाव में सपा ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाएगी।
क्षेत्र के लाेगाें से मिलते सपा विधायक नितिन अग्रवाल
विधायक नितिन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को प्रचार प्रसार करने की अपील की। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उन्हें सपा की नीतियाें से अवगत कराएं। अाने वाला समय सपा का ही है।