फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर से मिले साक्षी महाराज, जानें क्यों कहा धन्यवाद

Thu, 06 Jun 2019 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक से मिलने के बाद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सीतापुर जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर से सांसद साक्षी महाराज ने मुलाकात की। उन्होंने चुनाव में सहयोग के लिए विधायक को धन्यवाद दिया। चुनाव जीतने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद साक्षी महाराज ने लगातार दो दिन जिले का दौरा कर जनता को चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक से मिलने के बाद जेल से निकलते साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सासंद ने सीतापुर जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर से मुलाकात की और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। मुलाकात के बाद जेल के बाहर मीडिया से उन्होंने कहा कि वह केवल मुलाकात करने आए थे। विधायक की परेशानी या सुख-सुविधा की चिंता वह नहीं कर सकते।

 
विज्ञापन

3 of 5
कुलदीप सेंगर से मिलने के बाद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
उसके बारे में कह भी नहीं सकते। छुट्टी के दिन जेल प्रशासन ने मुलाकात करा दी यही बड़ी बात है। चुनाव में मिली रिकॉर्डतोड़ जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी की सुनामी, पांच साल में जिले में हुआ विकास और संन्यासी होने के कारण लोकप्रियता से जीत मिली।

 

4 of 5
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण
उन्होंने कहा कि लगा ही नहीं कि चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव जनता ने खुद लड़ा है। गौरतलब है कि सेंगर पर आरोप है कि उन्होंने चार जून 2017 को अपने आवास पर नौकरी मांगने आई पीड़िता से रेप किया था। ये केस मीडिया में कई दिनों तक चर्चा में रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर
पीड़िता की मांग पर सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी जिस पर एजेंसी ने अनुमति दे दी थी। सेंगर के खिलाफ उन्नाव के माखी थाने में आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें