वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ। राहत की बात यह रही कि सभी 22 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ।
वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) के शुक्रवार देर रात पनकी क्षेत्र में डिरेल होने के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस, आरपीएफ के साथ ही अन्य जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। घटना की जांच के लिए करीब दो हजार लोगों के बयान लिए जाएंगे। इसमें करीब यात्रियाें के अलावा टीटीई, गार्ड, वेंडर, क्रॉसिंग के गेटमैन आदि शामिल हैं।
पुलिस ने रेलवे अधिकारियों से आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची हासिल कर ली है। उनके बयान लेने के लिए जल्द ही टीमें लगाई जा सकती हैं। साबरमती एक्सप्रेस गोविंदपुरी स्टेशन से होते हुए भीमसेन स्टेशन की ओर जा रही थी। पनकी क्षेत्र में ट्रेन लगभग 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। रात के करीब ढाई बजे किसी चीज से टकराकर ट्रेन के इंजन सहित सभी 22 बोगियां बेपटरी हो गईं थीं। पास में पटरी का एक टुकड़ा और क्लैंप पड़ा मिला था।
विज्ञापन
2 of 6
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने आशंका जताई थी कि इस पटरी के टुकड़े को क्लैंप की मदद से ट्रैक पर बांधा गया था। इस पर चढ़ने के बाद ट्रेन डिरेल हो गई थी। पनकी पुलिस ने शनिवार देर रात सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट भी दर्ज की थी।
विज्ञापन
3 of 6
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
पनकी पुलिस ने शनिवार शाम और रविवार दोपहर तक घटनास्थल के नजदीक की इकाइयों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल किए हैं। फुटेज से संदिग्धों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन के यात्रियों समेत पूरे स्टाफ के बयान दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है।
4 of 6
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में 1702 यात्री थे। पनकी पुलिस ने सोमवार को औद्योगिक इकाइयों के कुछ गार्ड समेत कई के बयान लिए हैं। घटनास्थल के ठीक सामने की एक फैक्ट्री के बाहर लगे कैमरे की फुटेज भी ली है। गोविंदपुरी स्टेशन के स्टाफ, रास्ते में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज एलआईयू ने की जांच
साबरमती हादसे की जांच के लिए रविवार दोपहर प्रयागराज से एलआईयू की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। उसमें शामिल स्टाफ ने ट्रैक पर काम कर रहे कर्मियों, स्टाफ, रेलवे इंजीनियर और औद्योगिक इकाइयों के गार्ड के बयान लिए। टीम गोविंदपुरी और सेंट्रल स्टेशन भी गई।
एटीएस ने भी किया मुआयना, मांगे फुटेज
एटीएस की टीम ने शनिवार शाम को हादसे वाले क्षेत्र का मौका मुआयना किया। ट्रैक को देखा और रेलवे अधिकारियों से बातचीत की। लोको पायलट और गार्ड से भी जानकारी जुटाई। एटीएस ने पनकी पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मांगे हैं।