फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sabarmati Ex. Derail: 'चालक इमरजेंसी ब्रेक न लगाता तो...', किसी वस्तु के टकराते ही लोको पायलट ने किया ये काम

Sun, 18 Aug 2024 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 15
Sabarmati Express Derail - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंदपुरी से भीमसेन स्टेशन के बीच ज्यादातर ट्रेन गति पकड़ लेती हैं। शुक्रवार देर रात साबरमती एक्सप्रेस भी लगभग 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी। अचानक इंजन के कैटल गार्ड से किसी वस्तु के टकराने और रगड़ने के संकेत मिलते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। 
विज्ञापन

2 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
इससे ट्रेन करीब 450 मीटर दूर जाकर रुक गई। जहां हादसा हुआ है, उसके बाएं ओर तेज ढलान है, जबकि दाएं ओर डाउन लाइन को छोड़कर नाला बह रहा है। यहां पर ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बड़ा खतरा हो सकता था। 
विज्ञापन

3 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के पटरी पर उतरने के बाद न सिर्फ उसके स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए, बल्कि ट्रैक कई जगह से मुड़ गया। ट्रैक के किनारे जगह-जगह स्लीपर को फंसाने वाली क्लिप भी बिखरे नजर आए। 

 

4 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
कई कोच के शौचालय के दरवाजे उखड़ गए, जबकि ट्रेन के पहिये भी प्रभावित हुए हैं। ट्रैक बनाने के लिए नए सिरे से लाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक पर रखा बोल्डर काफी बड़ा था, जिसकी वजह से लोको इंजन के दोनों ओर का कैटर गार्ड टूटकर अलग ओ गया। बोगियों के नीचे लगे उपकरणों को भी प्रभावित किया।

 
विज्ञापन

6 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस की सभी 22 बोगियां पटरी से उतरीं, कोई हताहत नहीं
आपको बता दें कि वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ। राहत की बात यह रही कि सभी 22 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई। 

 
विज्ञापन

7 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
वहीं हादसे की वजह से करीब पांच घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी), आरपीएफ और रेलवे की एसएजी (सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) टीम ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पटरी का एक हिस्सा भी मिला है, जिससे हादसे के पीछे साजिश की भी आशंका जताई जा रही है।

 

8 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
साबरमती एक्सप्रेस सेंट्रल स्टेशन से रात 1:59 बजे रवाना हुई। यह गोविंदपुरी स्टेशन से होते भीमसेन स्टेशन की ओर जा रही थी। पनकी क्षेत्र में ट्रेन लगभग 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। रात के करीब ढाई बजे अचानक लोको पायलट को ट्रेन के इंजन से कोई वस्तु टकराने की आवाज सुनाई पड़ी। 

 

9 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
इंजन और बोगियां लहराईं, जिस पर उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। करीब 450 मीटर की दूरी पर जाकर रुकी। लेकिन तब तक ट्रेन की 22 बोगियां पटरी से उतर चुकी थीं। अचानक ब्रेक लगते ही बोगियों (एलएचबी कोच) में तेज झटका लगा और ऊपर और साइड बर्थ में सो रहे यात्री नीचे गिर गए। 

 

10 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन की पटरियों पर गिट्टियों और ट्रैक से रगड़ने की वजह से धूल का गुब्बार भी उठा, जिस पर जनरल कोच के कुछ यात्री आग लगने की आशंका पर कूद गए। हादसे की सूचना पर डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह और एसीएम रेलवे संतोष कुमार त्रिपाठी समेत सेंट्रल स्टेशन, गोविंदपुरी, लोकोशेड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

11 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर 108 नंबर की कई एंबुलेंस पहुंचीं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं थी, उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सुबह के 4:25 बजे के आसपास डीएम राकेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी डॉ. राजेश सिंह भी आ गए।

 

12 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मिले पटरी के टुकड़े की जांच शुरू
सुबह करीब पौने नौ बजे प्रयागराज मंडल के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी और अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, ज्वाइंट सीपी हरिश चंदर, रेलवे के डीआईजी और अन्य अधिकारियों ने मौके से मिले पटरी के टुकड़े की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। 

13 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
जीएम का कहना है कि किसी वस्तु से टकराने के कारण हादसा हुआ। वह वस्तु क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। रविवार तक रेल ट्रैक बहाल कर दिया जाएगा। उधर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी एक्स पर साबरमती एक्सप्रेस के इंजन के किसी वस्तु से टकराने की बात पोस्ट की है। उन्होंने आईबी और आरपीएफ से इस मामले की जांच कराने का जिक्र किया।
 

14 of 15
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में थे 1700 यात्री
ट्रेन में कुल 1702 यात्री थे, जिनमें से करीब 500 लोग बस से स्टेशन भेजे गए। सुबह 5:45 बजे स्पेशल थ्री फेज मेमू मौके पर पहुंची, जिससे बाकी यात्रियों को कानपुर सेंट्रल स्टेशन लाया गया। इसके बाद पहले से ही तैयार स्पेशल ट्रेन से उन्हें अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।

 
विज्ञापन

15 of 15
Sabarmati Express derailed - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-झांसी रूट बाधित
हादसे से कानपुर से वाया झांसी होकर मुंबई जाने वाला रूट बाधित हो गया। अप और डाउन लाइन प्रभावित हो गईं। कानपुर झांसी रूट की कई ट्रेनें रद की गईं। करीब पांच घंटे बाद डाउन ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। कुछ ट्रेनें बदले हुए रूट से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें