फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भावुक हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत

Sun, 27 May 2018 08:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः सह प्रांत संघ चालक काशीराम के निधन के बाद उनके आवास हर्षनगर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दोस्तों की कहानी सुनकर भावुक हो गए। शनिवार को संघ प्रमुख श्रद्घा सुमन अर्पित करने यहां पहुंचे थे। 

 
विज्ञापन

2 of 6
सह प्रांत संघ चालक की श्रद्धांजलि सभा - फोटो : अमर उजाला
दिवंगत काशीराम और वर्तमान प्रांत संघ चालक ज्ञानेंद्र सचान काफी घनिष्ठ मित्र रहे हैं। एक की चर्चा दूसरे के बिना अधूरी है। काशीराम के पुत्र या पुत्रियां जब कोई बात पिता से नहीं कह पाते थे तो वह ज्ञानेंद्र सचान से कहते थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
मोहन भागवत ने सह प्रांत संघ चालक को दी श्रद्धांजलि  - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में किसी कंपनी में काम करने वाले दिवंगत काशीराम के बेटे ने बताया कि कभी-कभी जब वह पिता को फोन लगाते थे तो उनका फोन ज्ञानेंद्र सचान के पास ही होता था। वही फोन उठाकर पिता के बारे में जानकारी देते।

 

4 of 6
मोहन भागवत ने सह प्रांत संघ चालक को दी श्रद्धांजलि  - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने बताया कि जिस रात पिता का निधन हुआ उस दिन वह (काशीराम) चुपचाप भगवान वाले कमरे में जाकर सोए थे, फिर नहीं उठे। संघ प्रमुख यह सुनकर अवाक रह गए। कुछ देर के लिए वह भावुक भी हो गए। उन्होंने कानपुर प्रांत और क्षेत्र से जुड़े स्थानीय पदाधिकारियों की इस मौके पर प्रशंसा भी की।

 
विज्ञापन

5 of 6
मोहन भागवत ने सह प्रांत संघ चालक को दी श्रद्धांजलि  - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर तक यहां रहने के बाद भागवत उरई में आयोजित शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने चले गए। वह कल देर रात शहर लौटेंगे। यहां क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह के आवास पर कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन से दिल्ली जाएंगे। काशीराम को श्रद्घांजलि देने के मौके पर ज्ञानेंद्र सचान के अलावा प्रांत प्रचारक मोहन अग्रवाल, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहन भागवत ने सह प्रांत संघ चालक को दी श्रद्धांजलि  - फोटो : अमर उजाला
मेयर ने दिया परमट का प्रसाद
मेयर प्रमिला पांडेय ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को परमट आनंदेश्वर मंदिर का प्रसाद देकर उनका अभिवादन किया। वह संघ प्रमुख से मिलने क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह के सिविल लाइंस स्थित आवास गई थीं। कुछ देर इंतजार के बाद जब मोहन भागवत अपने कमरे से बाहर निकले तो मेयर ने उन्हें प्रसाद और शिवजी पर चढ़ाया गया फूल दिया। जिसे उन्होंने माथे से लगाकर स्वीकार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें