फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्यार का महीना' और रोमांटिक माहौल, तस्वीरों में देखें कैसे हुई 'रोमियो-जूलियट की डेट'

Mon, 26 Feb 2018 01:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
रोमियो-जूलियट वेलेंटाइन पार्टी में बिखरा प्यार का रंग
मंद-मंद रोशनी के बीच रखी टेबल और उस पर जलती कैंडल। टेबल के एक छोर पर बैठा रोमियो तो दूसरी तरफ जूलियट। सैक्सोफोन और गिटार से बजाया जा रहा धीमा म्यूजिक माहौल को और भी रोमांटिक बना रहा था। कुछ ऐसे ही रोमांटिक माहौल में हुई रोमियो और जूलियट की डेट।
 
विज्ञापन

2 of 5
रोमियो-जूलियट वेलेंटाइन पार्टी में बिखरा प्यार का रंग
मौका था रोटरी क्लब ऑफ कानपुर डायमंड की ओर से आयोजित रोमियो-जूलियट वेलेंटाइन पार्टी का। जोड़ों ने रोमांटिक डांस कर पार्टी में प्यार का रंग घोल दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
रोमियो-जूलियट वेलेंटाइन पार्टी में बिखरा प्यार का रंग
फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। इसको मनाने के लिए ही क्लब की ओर से जीटी रोड स्थित होटल रीजेंटा में रोमियो-जूलियट थीम पर पार्टी का आयोजन किया। महिला सदस्य जूलियट की तरह गाउन पहनकर आईं तो पुरुष रोमियो की तरह इटैलियन सूट में सज-धजकर पहुंचे। जोड़ों की यह एंट्री देखती ही बन रही थी।
 

4 of 5
रोमियो-जूलियट वेलेंटाइन पार्टी में बिखरा प्यार का रंग
वहां पर बनाई गई एक बालकनी में रोमियो बने पति जूलियट बनी अपनी पत्नी को रिंग पहनाकर प्रपोज करते नजर आए। गुलाब का फूल देकर भी प्यार का इजहार किया गया। कपल के बीच हार्ट टू हार्ट, दिल की कलम से, लव रोमांस देखा जैसे कई फन गेम्स खेले गए। सिर पर संतरा रखकर पार्टनर के साथ डांस गेम में सदस्यों ने खूब मस्ती की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोमियो-जूलियट वेलेंटाइन पार्टी में बिखरा प्यार का रंग
वहीं अपने जीवनसाथी के लिए सदस्यों ने कई रोमांटिक गीत भी गाए। इसके बाद संदीप-निधि जैन, मनीष-महक, सुशील-रश्मि, संभव-रिचा, सौरभ-पायल और दीप-पारुल राजौलिया ने डांस किया। पार्टी में योगेश, निहारिका, जितेंद्र, अनंता, सौरभ, एकता, मनोज, नंदिता, प्रवीण, रेखा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें