उन्नाव जिले में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मना रहा है। शनिवार को माह का अंतिम दिन तक कई ने हादसों में अपनी जान गंवा दी। शुक्रवार को जिले में एक्सप्रेस-वे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर ग्रिल तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई।
साथ ही, लखनऊ की ओर से आ रही कार में टकराकर पलट गई। शुक्रवार को हुए हादसे में बाराबंकी निवासी कार चालक, उनकी पत्नी, बेटी, सास और साली की मौत हो गई। वहीं, मृतक दंपती के दो बेटों सहित तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डॉक्टर ने पांच को मृत घोषित करते हुए गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों में दो को लखनऊ केजीएमयू रेफर किया था। घायलों में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के आठ लोग आगरा ताजमहल घूमने गए थे। इसमें सात लोगों की मौत हो चुकी है।