फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया हादसा: हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने रुके थे, पल भर में मच गई चीख-पुकार, 26 की गई जान

Sat, 16 May 2020 11:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में चूना लदे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला गया। हादसे का मंजर देख हर कोई सहम गया। 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरूहुली के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। ट्रॉले में सभी प्रवासी मजदूर सवार थे। एक डीसीएम गाजियाबाद से 20 मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश के सागर जा रहा था। जबकि चूना लदा ट्रॉला राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए चला था। इसमें करीब 70 मजदूर सवार थे।
 
विज्ञापन

3 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वालों में राहुल पुत्र विभूति निवासी गोपालपुर थाना पिंडा जोरा झारखंड, नंदकिशोर, कनी लाल पिंडा जोरा झारखंड, केदारी यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी बारा चट्टी बिहार, अर्जुन यादव, राजा गोस्वामी, मिलन निवासी पश्चिम बंगाल, गोवर्धन पुत्र गोरांगो, अजीत पुत्र अमित निवासी पशिम बंगाल, चंदन राजभर, नकुल महतो, सत्येंद्र निवासी बिहार, गनेश निवासी पुरुलिया पश्चिम बंगाल, उत्तम, सुधीर निवासी गोपालपुर, डॉक्टर मेहती, मुकेश, सोमनाथ गोस्वामी आदि शामिल हैं। 
 

4 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन

5 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
औरैया की मुख्य चिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 24 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल 22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 15 लोगों को जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में एडीजी जय नारायण सिंह घायलों से हालचाल लेने पहुंचे।
 
विज्ञापन

6 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायलों में धनंजय कालिंदी (36) निवासी झारखंड, शम्भू (21) निवासी झारखंड, उमेश कालिंदी (27), काजल (30), वंदना (30) निवासी मध्यप्रदेश, योगेश (10) निवासी मध्यप्रदेश, येगिता (10) निवासी मध्यप्रदेश, शशि, मीना, रोशन, गोपाल, गोविंदा, राहुल (10), नीरज (3), गौरी (2), अरविंद आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
 

8 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना बेहद ही दुखद है। सरकार राहत कार्य में तत्परता से जुटी है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
 

9 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश बोले हादसा नहीं हत्या, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का भी एलान
वहीं अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद अपने ट्वीट में कहा- उप्र के औरैया में सड़क हादसे में 24 से भी अधिक गरीब प्रवासी मजदूरों की मौत पर मुझे अवर्णनीय दुख है। मैं घायलों के लिए दुआएं करता हूं। सब कुछ जानकर... सब कुछ देखकर भी... मौन धारण करने वाले हृदयहीन लोग और उनके समर्थक देखें कब तक इस उपेक्षा को उचित ठहराते हैं। ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या हैं। आखिलेश यादव ने औरैया हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन

10 of 10
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
औरैया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सरकार ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर फतेहपुर सीकरी (आगरा) और कोसी कलान (मथुरा) के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें