कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में लोगों से लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। औरैया जिले में बुधवार को यमराज का रूप धारण करके एक युवक ने पुलिस प्रशासन के साथ लोगों को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
2 of 5
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को यमराज बन चेताया
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस अपनाने की बात कहते हुए पास लेकर निकल रहे लोगों को भी चेताया। यमराज का रूप धारण किए युवक ने लोगों से कहा कि कोरोना किसी भी पास को नहीं मानता।
विज्ञापन
3 of 5
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को यमराज बन चेताया
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि तुम पास दिखाकर पुलिस को समझा सकतो हो लेकिन यमराज को नहीं। अपने परिवार और खुद से प्यार है तो लॉकडाउन तक घर में ही कैद रहो।
4 of 5
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को यमराज बन चेताया
- फोटो : अमर उजाला
शहर के ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी अंबुज बाजपेयी ने यमराज का रूप धारण कर पुलिस प्रशासन के साथ चौराहों और मुख्य मार्गों पर बाइकों, पैदल और गाड़ियों से निकल रहे लोगों को रोका और समझाया कि यम हैं हम, नियमों का पालन करो नहीं तो मेरे संग यमपुरी चलो।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को यमराज बन चेताया
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सुभाष चौक पर पहुंचे यमराज की वेषभूषा धारण किए इस युवक ने लोगों को डॉयलाग सुनाकर चेताया। बता दें कि अंबुज बाजपेयी बीके इंटरटेनमेंट बैनर के तले बनी 'पुलिस की लगाम' शॉर्ट मूवी में यमराज का किरदार अदा कर चुके हैं।