फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, 14 की मौत, घायलों ने बयां किया मंजर, चीखों ने झकझोर दिया

Thu, 13 Feb 2020 04:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस एक ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 23 यात्री घायल हो गए। सैफई पीजीआई में घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना के समय बस में 90 यात्री सवार थे। मृतकों में एक ट्रक ड्राइवर व 13 यात्री शामिल हैं।

हादसे के बाद यात्रियों की चीख ने सभी को झकझोर दिया। सैफई में घायलों ने हादसे का मंजर बयां किया। घायलों में ज्यादातर लोगों के पैर टूटे हैं। बस में सवार रमेश प्रसाद कानू पुत्र मिलाइवन निवासी मोतिहारी बिहार ने बताया कि बस स्पीड में थी। सामने ट्रक देख चालक ने एकदम से स्टेयरिंग घुमाई और बस अंघेरा छा गया। हर तरफ लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
निजी बस जब हाईवे भदाव गांव के पास पहुंची, तब  बेकाबू होकर एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। शोर सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।

मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंची। एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज ए. सतीश गणेश भी मौके पर पहुंचे और देर रात तक वहीं थे। हादसे में मारे गए लोगों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज  ए सतीश गणेश ने बताया कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। 
 

4 of 5
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा गया। तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। थोड़ी देर में एक और यात्री ने दम तोड़ दिया।  हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़े। यूपीडा की राहत टीम भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची। नगला खंगर पुलिस और डायल 112 भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने दिए राहत के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम व एसपी को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य करने के निर्देश दिए। एडीजी व आईजी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें