फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क हादसे में एक की मौत दो गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर चलाए पत्थर, बवाल जारी

Thu, 25 Apr 2019 11:30 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जालौन सड़क हादसा, जमकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में जालौन रोड पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
जालौन सड़क हादसा, जमकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची संबधित थाने की पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे चार पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। घटना स्थल पर बवाल जारी है। 
विज्ञापन

3 of 5
जालौन सड़क हादसा, जमकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार जालौन रोड पर मजार के पास ट्रक ने सब्जी बेचने मंडी जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

4 of 5
जालौन सड़क हादसा, जमकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
मृतक कल्लू (17) पुत्र विजय सिंह महाबली थाना कुठौंद निवासी था। घायलों में गुलाब सिंह पुत्र छेदालाल और विश्राम सिंह पुत्र मैकू शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जालौन सड़क हादसा, जमकर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दी। पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया तो लोगों ने उनपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे सीओ सिटी श्योदान सिंह, महिला कांस्टेबल रजनी नोहवार, कांस्टेबल संगीता, क्षमा द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें