कानपुर में बृजेंद्र स्वरूप पार्क में बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस सरकार आई तो कानपुर की बंद मिलों को चालू कराया जाएगा। साथ ही उद्योग की स्थापना के लिए तीन साल तक किसी सरकारी विभाग से एनओसी नहीं लेनी पड़ेगी। न्याय योजना के 72 हजार रुपये चोरों के खातों से भी निकालकर गरीबों के खाते में डालेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल शहर व अकबरपुर सीट के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और राजाराम पाल के समर्थन में आयोजित न्याय संदेश जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने अपने भाषण की शुरुआत चौकीदार चोर है, पांच साल बाद अब चौकीदार चोर है का नारा लगवाकर की।
विज्ञापन
3 of 7
जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने कहा कि कानपुर उद्योगों के लिए उत्तर प्रदेश की शान समझा जाता था, लेकिन प्रदेश की सरकारों ने बीते 25 साल से भेदभाव किया। अब उद्योग के लिए कर्नाटक, बंगलूरू, तमिलनाडु को जाना जा रहा है। कानपुर शिक्षा का हब हुआ करता था। तकनीक के मामले में पहले दुनिया कानपुर को देखती थी, अब बंगलूरू और कर्नाटक की ओर देखते हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने पांच साल में शिक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर बेकार कर दिया है।
4 of 7
जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच साल पहले कहते थे अच्छे दिन आएंगे। 56 इंच की सीना कहां गया? मोदी जी की बोलती बंद हो गई है। उन्होंने लोगों से पूछा किसी को नौकरी मिली? क्या खाते में 15 लाख रुपये आए। मोदी जी अब रोजगार की बात नहीं करते? देश के सबसे अमीरों का कर्जा माफ कर दिया। हिंदुस्तान के बैंक का पैसा चोरी कर के देश के सबसे अमीर 15 लोगों के खाते में डाल दिया। हम न्याय योजना में नीरव मोदी मेहुल चौकसी, अनिल अंबानी, विजय माल्या के खातों से पैसा निकालकर गरीबों के खातों में भेजेंगे। मनरेगा में 150 दिन काम मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 7
चुनावी जनसभा में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
करीब 25 मिनट के संबोधन में कहा, उन्होंने नोटबंदी यानी गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया। देशवासी बैंक की लाइनों में लगकर परेशान हुए और बेरोजगारी बढ़ गई। न्याय योजना हिंदुस्तान के इंजन में पेट्रोल है। मोदी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का झू़ठ बोला। कांग्रेस सरकार 22 लाख युवाओं को एक साल में नौकरी देगी। आज योगी सरकार में उद्योग लगाने पर रिश्वत देनी होती है।
विज्ञापन
6 of 7
चुनावी जनसभा में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
2019 के चुनाव के बाद कोई भी युवा बिजनेस करना चाहता है, तो कांग्रेस सरकार में तीन साल तक परमिशन नहीं लेनी होगी। किसानों के लिए अलग से बजट होगा। हमने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि देश की जीडीपी का 6 फीसदी शिक्षा क्षेत्र में खर्च होगा। हम हाई टेक्नोलॉजी के सरकारी अस्पताल खोलेंगे। हमारा यूपी विकास में फंसा हुआ है। मैंने प्रियंका जी को यहां भेजा है.. यूपी में विधानसभा में कांग्रेस को लाना है।
राफेल पर मोदी जी नजरें झुका लेते हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी जी अब आंख नहीं मिला सकते। ऐसा इसलिए संभव हुआ है क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। उनके जोश ने यह काम बखूबी कर दिया है। मोदी अक्षय कुमार को तो इंटरव्यू देते हैं, लेकिन पत्रकारों का सामना नहीं कर पाते। कांग्रेस सरकार बनने पर राफेल घोटाले की जांच होगी और दोषियों को जेल जाना होगा। जनता समझदार है और अब बदलाव के मूड में है। इस चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।