फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS जालौन सड़क हादसा: बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी, चार पुलिसकर्मी लहूलुहान

Thu, 25 Apr 2019 12:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन में बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने यहां जमकर बवाल किया। साथ ही सड़क जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की झड़प भी हुई। 
विज्ञापन

2 of 7
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद बवाल बढ़ता ही गया। घटना स्थल पर रिजनों के साथ भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने भी सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने जब महिलाओं के सड़क से हटाने का प्रयास किया तो दोनों में झड़प व धक्कामुक्की शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की। जिससे ग्रामीण और उग्र हो गए साथ ही पुलिस पर पत्थराव शुरू कर दिया। 

4 of 7
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की ओर की हुई पत्थरबाजी में सीओ सिटी श्योदान सिंह समेंत तीन महिला कांस्टेबल रजनी नोहवार, संगीता, क्षमा द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

5 of 7
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बवाल बढ़ता देख कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 7
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
काफी मानौव्वल के बाद ग्रामीणों को शांत करा जाम खुलवाया। इस दौरान पुलिस ने पांच पत्थरबाजों को मौके से गिरफ्तरा भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जालौन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ये थी घटना 
यूपी के औरैया जिले में जालौन रोड पर मजार के पास ट्रक ने सब्जी बेचने मंडी जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर सवार एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक कल्लू (17) पुत्र विजय सिंह महाबली थाना कुठौंद निवासी था। घायलों में गुलाब सिंह पुत्र छेदालाल और विश्राम सिंह पुत्र मैकू शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें