कानपुर में 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 5
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री महाना ने सुबह 9 बजे ध्वज फहराया। जय हिंद, भारत माता की जय के नारों से पूरा पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शौर्य वीरों की गाथा सुनाई।
विज्ञापन
3 of 5
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
ग्राउंड में पैदल यात्रा, घुड़ सवार यात्रा निकाली गई। साथ ही वीर सपूतों को सलामी दी गई। सेना ने भी वीर सपूतों को सलामी दी। कार्यक्रम में 10 टोलियां मौजूद रहीं।
4 of 5
पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी जय नारायण, इंस्पेक्टर रवि को गोल्ड मेडल
कानून व्यवस्था बनाए रखने और उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर इस बार एडीजी समेत 14 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। साल 2020 में कई बड़ी घटनाएं हुईं। सीएए हिंसा, बिकरू कांड, संजीत यादव अपहरण हत्याकांड, पिंटू सेंगर हत्याकांड जैसी घटनाएं पूरे देश में चर्चा का बिंदु रहीं।
गणतंत्र दिवस पर कानपुर में आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी शहर की कानून व्यवस्था पटरी से नहीं उतरी। इसी के चलते एडीजी जय नारायण सिंह, इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव को गोल्ड मेडल, आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को प्लेटिनम मेडल दिया जाएगा। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार, एसआई मोहित कुमार, राम मोहन, अरुण कुमार, सिपाही जितेंद्र, नवीन कुमार, पवन कुमार, दिग्विजय, गंगाधर और राहुल को सिल्वर मेडल मिला। कार्यक्रम में 18 अन्य पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।