कन्नौज में सांसद और तहसीलदार के मामले को लेकर प्रशासन सख्त है। सांसद पक्ष की ओर से भेजी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार और लेखपालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से
इनकार कर दिया। तहरीर लेकर पहुंचे सांसद कार्यालय के प्रभारी को तहरीर वापस कर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
2 of 7
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक
- फोटो : amar ujala
इससे अब सांसद और उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार दोपहर सदर तहसीलदार अरविंद कुमार के आवास में घुसकर भाजपाइयों ने मारपीट की थी। सांसद सुब्रत पाठक के अलावा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, सौरभ कटियार और शिवेंद्र के अलावा 25 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
3 of 7
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद
- फोटो : amar ujala
इसके बाद देर रात करीब एक बजे सांसद पक्ष की ओर से सांसद कार्यालय प्रभारी अवनीश बेरिया समर्थकों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक को सदर तहसीलदार अरविंद कुमार, लेखपाल अमित राय, रामबरन और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंपी।
4 of 7
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार
- फोटो : amar ujala
उच्चाधिकारियों से मुकदमा दर्ज करने की स्वीकृति न मिलने से कोतवाल ने तहरीर को वापस कर दिया। दरअसल मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति जरूरी होती है। यही कारण रहा कि सांसद पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
5 of 7
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद चोट दिखाते हुए
- फोटो : amar ujala
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार और लेखपालों की पिटाई से एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीटी स्कैन हो रहा है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, जांच में सामने आएगा। पुलिस प्रशासन खुद उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा। सुब्रत पाठक, भाजपा सांसद कन्नौज
विज्ञापन
6 of 7
हमले के बाद फोटो दिखाते सदर तहसीलदार अरविंद कुमार
- फोटो : amar ujala
देर रात तहरीर लेकर सदर कोतवाली गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय तहरीर वापस कर दी। उन लोगों को पहले उम्मीद थी कि समझौता हो जाएगा। पार्टी के कुछ लोग प्रयास भी कर रहे थे। अब आगे की रणनीति तय की जाएगी। सचिन शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी
तहसीलदार के घर के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : amar ujala
सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसकी गिरफ्तारी होगी। हर बिंदु पर गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले में निष्पक्षता के साथ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भाजपाइयों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। अमरेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक