फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो महिला किसानों का कारनामा जानकर हैरान रह जाएंगे आप, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Fri, 15 Jun 2018 09:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के हरदोई जिले में शासन की ओर से खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में धान खरीद में की गई गड़बड़ी की जांच कराई जा रही है। शासन से निर्देश व सूची उपलब्ध होने के बाद इस मामलेे में जो खुलासा हुआ उसे जानकर आम लोग ही नहीं बल्कि अधिकारी भी हैरान रह गए।


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
शासन की ओर से खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में धान खरीद में की गई गड़बड़ी की जांच कराई जा रही है। खाद्य विभाग के अपर आयुक्त उन पचास किसानों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया था जिन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों पर 1 हजार क्विंटल से अधिक धान बेचा था। शासन से निर्देश व सूची उपलब्ध होने के बाद तहसीलदार शाहाबाद ने शाहाबाद क्षेत्र के किसानों के नाम, रकबे व उत्पादकता की जांच की जिसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ में आई। जांच में पाया गया कि सिंधौली गांव की गीता देवी 0.222 हेक्टेयर भूमि है जिस पर अधिकतम 14 क्विंटल धान उपजाया जा सकता है। जबकि उनके अभिलेखों पर केंद्र पर 1414 क्विंटल धान बेचा गया।
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इसी तरह केंद्र पर 1248 क्विंटल धान बेंचने वाली हुमांयूपुर की किसान माधुरी के नाम दर्ज खेत व उसके रकबे की जांच की गई तो पाया गया कि उनके खेत में अधिकतम 40 क्विंटल धान ही उपजाया जा सकता है। तहसीलदार की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद यह साफ हो गया कि दोनों महिला कृषकों के अभिलेखों पर बिचौलियों ने नियम विरुद्ध ढंग से धान बेचा है।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। गुरुवार को विपणन निरीक्षक विश्वनाथ ने कोतवाली पहुंच कर दोनों महिला कृषकों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों महिला कृषकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें