फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में पुलिस चौकी के पास कत्ल: जाना था हरियाणा तो पांचाल घाट कैसे पहुंचे? रियल एस्टेट कर्मी के मर्डर की कहानी

Mon, 27 Jul 2026 01:07 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में हाईवे पर रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई नजदीकी लोगों पर ही घूम रही है।
विज्ञापन
1 of 12
farrukhabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फर्रुखाबाद में पत्नी और मासूम बेटे के साथ बनारस से घूमने के बाद कार से हरियाणा जा रहे रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी की इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार रात पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर की दूरी पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले कार सवार बदमाश मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पत्नी और दुकानदार से पूछताछ की।

हरियाणा के जनपद फरीदाबाद के थाना चंदावली के गांव दयालपुर निवासी अरुण सिंह(32), पत्नी राखी, ढाई वर्षीय पुत्र जयंत के साथ शुक्रवार को बनारस घूमने गए थे। वहां से रविवार को वापस गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते घर जा रहे थे। हरदोई के रूपापुर कट से उतर कर इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 12
घटनास्थल पर खड़ी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां गंगा ढाबा से कुछ दूरी पर किराने की दुकान के पास कार खड़ी कर कोल्ड ड्रि्ंक, चॉकलेट व काला नमक खरीदा। अरुण कोल्ड ड्रि्ंक में नमक डालकर पीने लगे। पास में ही उनकी पत्नी राखी खड़ी थीं और उनकी गोद में पुत्र जयंत था।
विज्ञापन

3 of 12
घटनास्थल पर खड़ी रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच उनकी कार से कुछ दूरी पर मसेनी चौराहे की ओर खड़ी कार से उतरकर दो लोग आए और एक ने पिस्टल से अरुण की कनपटी पर दो गोलियां दाग दी। वह वहीं गिर पड़े। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश सफेद रंग की कार में सवार होकर मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। बदमाशों की पकड़ने के लिए मोहम्मदाबाद सहित सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग की पर वे हाथ नहीं लगे। 

4 of 12
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद बेटे जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ ने लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में राखी से कई चक्रों में पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी बयान बदलती नजर आई। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अरुण के परिजन को जानकारी दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 12
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद बेटे जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाना था हरियाणा तो गंगा एक्सप्रेसवे से उतरकर पांचाल घाट कैसे पहुंचे
फर्रुखाबाद में हुई अरुण की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई उनके नजदीकी लोगों पर ही घूम रही है। पुलिस अरुण व उनके नजदीकी लोगों की काल डिटेल खंगाल रही है। इससे कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अरुण को परिवार के साथ वापस हरियाणा जाना था तो वह गंगा एक्सप्रेसवे से उतर कर फर्रुखाबाद पांचाल घाट क्या करने पहुंचे। इसका जवाब उनकी पत्नी राखी भी नहीं दे सकीं।
विज्ञापन

6 of 12
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद बेटे जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी राखी ने पुलिस को बताया कि वह बनारस घूमने के बाद वापस घर जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे तो सीधा मेरठ पहुंचाता, इसके बाद आसानी से हरियाणा पहुंच जाते। फर्रुखाबाद आने की जरूरत ही नहीं थी। पुलिस ने अरुण के फोन को कब्जे में लिया है। उनमें अंतिम कॉल श्याम होंडा के नाम से आने की बात कही गई है। राखी ने पुलिस को जानकारी दी कि एक अन्य नंबर से पहले भी कई बार कॉल आई थी।
विज्ञापन

7 of 12
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद बेटे के साथ अस्पताल में मौजूद पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि हाईवे पर किसी को गोली मार दी गई है। इसके बाद से पुलिस ने मौके पर छानबीन की। खुलासे के लिए तीन टीमों को लगा दिया गया है।

8 of 12
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद पत्नी से जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली लगते ही अरुण गिरे जमीन पर, बदमाश बोला भागो
अरुण की कार के आगे कुछ दूरी पर खड़ी कार से दो बदमाश उतरे। उनमें से एक सफेद रंग के कपड़े पहने था। उसका चेहरा खुला था जबकि दूसरे बदमाश ने अंगोछे से चेहरा ढक रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने अपनी कार बंद नहीं की थी। सफेद कपड़े पहने युवक ने दो गोली मारी तो अरुण जमीन पर गिर पड़े। पास में खड़ी
 

9 of 12
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद पत्नी से जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी राखी ने चीख पुकार की। तभी अरुण की कार के पास खड़ा दूसरा बदमाश बोला- भागो, तभी दोनों भागकर कार में बैठ गए और मोहम्मदाबाद की ओर निकल गए।

10 of 12
घटनास्थल पर खड़ी रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइलेंसर लगे असलहा से हत्या की आशंका
लोहिया अस्पताल में सीओ सिटी अभय वर्मा ने राखी से पूछताछ की तो बताया कि अरुण के पास ही खड़े होकर पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक की बोतल खोलने के बाद उसमें काला नमक डाला था। तभी उनके गोली मार दी गई। पर गोली चलने की आवाज इतनी धीमी थी कि वह समझी कि काला नमक बोतल में डालने की वजह से आवाज आई है। तभी अरुण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। दुकानदार भी गोली चलने की आवाज नहीं सुन सके। पास में टहल रहीं स्थानीय महिलाओं का भी यही कहना था कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।
 

11 of 12
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद बेटे जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मदनपुर चौकी पुलिस की जीप कार का नहीं कर सकी पीछा
पांचाल घाट पर हत्या होते ही इटावा-बरेली हाईवे किनारे के थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के साथ चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। राजेपुर व मोहम्मदाबाद थानों की पुलिस हाईवे पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग में जुट गई। बताया गया कि सफेद रंग की एचआर नंबर की कार में सवार होकर हत्यारे भाग रहे हैं। मदनपुर चौकी पुलिस ने जीप में सवार होकर कार का पीछा किया। पर कार उनके हाथ नहीं आई।
विज्ञापन

12 of 12
मृतक अरुण की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्र बताते हैं कि काली नदी के पास पुलिस ने एक ट्रक बीच सड़क पर खड़ा करा दिया। दो सिपाही भी वहां खड़े हो गए। पर बदमाश कार को नीचे उतारकर आगे निकाल ले गए। मैनपुरी के बेवर थाना पुलिस को भी सतर्क किया गया पर वहां भी कार नहीं पकड़ी जा सकी। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि हत्यारे स्थानीय नहीं थे। यदि वह स्थानीय होते तो हाईवे को छोड़कर किसी दूसरे रास्ते भाग जाते। यह भी साफ है कि हत्यारे शातिर थे और उन्हें हाईवे की रास्ते की जानकारी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें