फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad accident: नीबकरोरी के पास टकराईं दो बाइकें, बुझ गया घर का इकलौता चिराग; दो की मौत से पसरा मातम

Sun, 26 Jul 2026 04:57 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद क्षेत्र के संकिसा मार्ग पर नीबकरोरी पावरहाउस के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां दोनों बाइकों के एक-एक सवार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
फर्रुखाबाद में दो बाइक भिड़ी हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala
संकिसा मार्ग पर नीबकरोरी पावरहाउस के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 7
फर्रुखाबाद में दो बाइक भिड़ी हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala
राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बाइकों के एक-एक सवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

3 of 7
फर्रुखाबाद में दो बाइक भिड़ी हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala

ओवरटेक करते समय हुई भिड़ंत, इकलौते बेटे की भी गई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के नया नगला गांव निवासी 58 वर्षीय हरभान सिंह अपने 21 वर्षीय भतीजे अमन यादव के साथ बाइक से मोहम्मदाबाद बाजार जा रहे थे। नीबकरोरी पावरहाउस के सामने हरभान सिंह ने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।

4 of 7
फर्रुखाबाद में दो बाइक भिड़ी हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala
दूसरी बाइक पर कटइया गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज जाटव और 40 वर्षीय अवधेश बाथम सवार थे। हादसे में सीएचसी में डॉक्टरों ने हरभान सिंह और पंकज को मृत घोषित कर दिया। मृतक पंकज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जिसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन

5 of 7
फर्रुखाबाद में दो बाइक भिड़ी हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala

बिना हेलमेट सवारी बनी जानलेवा, सिर में गंभीर चोट आने से हुई मौतें

दुर्घटना के दौरान दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों और डॉक्टरों के अनुसार, हेलमेट न होने के कारण दुर्घटना होते ही सभी के सिर सड़क से जा टकराए और सिर में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

6 of 7
फर्रुखाबाद में दो बाइक भिड़ी हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala
घायल अमन यादव के सिर में कई जगह गंभीर चोटें होने के कारण उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाइक सवारों ने सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट पहना होता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फर्रुखाबाद में दो बाइक भिड़ी हादसे में दो की मौत - फोटो : amar ujala





परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही अस्पतालों में मृतकों और घायलों के रोते-बिलखते परिजन पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मार्ग पर यातायात सामान्य करा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें