यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा पहुंचे रामगोविंद चौधरी ने सीएम योगी पर जमकर सियासी तीर चलाए। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर लोकतंत्र नहीं होता तो सीएम योगी गाड़ियों में सवारियां बैठाने वाले ही बने रहते। यही काम वह सीएम बनने से पहले करते थे।
विज्ञापन
2 of 5
रामगोविंद चौधरी (फाइल फोटो)
नेता प्रतिपक्ष रामगोविद चौधरी ने सपा समर्थक सागर सिंह यादव के आवास पर प्रेसवार्ता की। कहा कि एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर जो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बयान दिया है वह निंदनीय है।
विज्ञापन
3 of 5
रामगोविंद चौधरी (फाइल फोटो)
उन्हें शहीद पर ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। भाजपा सरकार जो कि आतंकवाद का विरोध करती है उसी की सरकार में आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। भाजपा सरकार ने यूपी का विकास छीन लिया है।
4 of 5
रामगोविंद चौधरी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री की तानाशाही के चलते लोकतंत्र छिन गया है। चुनाव के बाद प्रधानमंत्री कौन बनेगा इस पर बोलते हुए कहा कि एमपी ही तय करेंगे कि कौन बनेगा प्रधानमंत्री।