फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों लोकसभा केर चुनाव आय.. हपक के मतदान करे का है- राजू श्रीवास्तव

Mon, 15 Apr 2019 05:59 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
राजू श्रीवास्तव
दोस्तों चुनावी अंधड़ चलि रही है.. सबै प्रत्याशी जोर से कांख कांख के आपन चुनाव परचार मा लगे हैं.. सभीन नेता मंत्री लोगे जीप टेम्पो अउर हेलीकाप्टर से जनसंपर्क मा दौड़भाग करि रहे हैं.. अभीन परसों अइसेहे बिल्हौर मा एक नेता हेलीकाप्टर से प्रचार खातिर आय रहैं.. तो हेलीकाप्टर के उतरे खातिर एक खेत मा टेम्परेरी हेलीपैड बनावा गवा रहै..
विज्ञापन

2 of 9
राजू श्रीवास्तव
मगर हुंवा के लौंडे इत्ते परम कि जब हेलीकाप्टर आवा तो उई ससुरे हेलीपैड पे इकठ्ठा होय के हुल्लड़ मचावे लागे.. बज्झर गांव केर लौंडे.. उई हेलीकाप्टर कबहूं देखिन नाय रहैं.. खैर पुलिस प्रशासन जईस तईस हेलीपैड खाली करवाय के हेलीकाप्टर केर लैंडिंग करवाइन.. उई लौंडे हेलीकाप्टर पास से देखे खातिर अईस उधियाय रहैं कि हेलीकाप्टर केर लैंडिंग के टाइम उड़त धुल मिटटीऔ से परहेज नाहीं किहिन.. एक एक लौंडा सौ सौ ग्राम धुल खाईस होई..
विज्ञापन

3 of 9
राजू श्रीवास्तव
खैर उई नेता केर स्वागत खातिर पचहत्तर किलो केर फूल माला पांच छै जने उठाय के लावत रहैं.. नेता जी दूर से उई माला आवत देखिन तो डिराय गे.. उनका लगा जानो कौनो अर्थी आय रही है का?.. जब उई लोगे ऊ पचहत्तर किलो वाली माला लई के पास आय तो उनकी घबराहट दूर भई कि ई तो फूल माला है.. अब नेता जी रहैं सिंगल चेचिस पचास किलो के.. तो जइसेहे उई लोगे ऊ माला नेता जी के गले मा डालिन.. नेता जी भड़भड़ाय के मुंहे के बल मंच पे ढेर हुई गे..

4 of 9
राजू श्रीवास्तव
सब लोगे लपक के उनका उठाईन तो नेता जी कहिन यार अईस बम्पिलाट अउर हलब्बी माला लाय की का जरूरत रही.. उई दिना शायद ई नेताजी केर किस्मतै खराब रही.. काहे से जब नेताजी भाषण देत रहैं तो उनके हेलीकाप्टर का पायलट हेलीकाप्टर लई के भाग गवा.. सभा के बाद उई नेताजी का टेम्पो मा लटक के जाय का पड़ा.. बाद मा हेलीकाप्टर केर पायलट से पूछा गवा तो उई कहिस हम का करि?.. उई इत्ता लम्बा भाषण देत रहे कि हम बोर हुई गयेन.. उई लम्बी लम्बी छोड़त तो हम उनहीन का छोड़ के भागि आयेन..
विज्ञापन

5 of 9
राजू श्रीवास्तव
अइसेहे शुक्लागंज मा एक चुनावी रैली होत रही.. नेताजी हाथ जोड़ मूड़ झुकाए सबै लोगन से वोट अउर आशीर्वाद मांगत रहैं.. तबहीं सबै पंचे जोर जोर से हंसे लाग.. काहे से जहां नेता जी मुंह झुकाय हाथ जोड़ आशीर्वाद मांगत रहें हुंवा सामने सड़क पे सनी लिओनी केर पोस्टर लगा रहा.. हम कहा लेव गुरु बहुतै शुद्ध आत्मा केर आशीर्वाद पाय गएव.. अब तुमका ई चुनाव जीते से कौनो रोक नाही सकत..।
विज्ञापन

6 of 9
Raju Srivastav
खैर अभीन चुनावी रैली करत भई प्रियंका गांधी अयोध्या मा रहीं मगर राम मंदिर नाही गयीं.. उई कहिन कि राम मंदिर केर मामला अभीन कोर्ट मा विचाराधीन आय तो हम हुंवा अभीन ना जइबै.. तो हम कहा अइसे तो तुम्हरे पति राबर्ट वाड्रा केर मामला कोर्ट मा विचारधीन आय.. तो आप आपन पति केर घरौ ना जात हुईहौ.. वइसे अबकी चुनाव आयोग सबै पार्टीयन की चुनावी सभा अउर रैलीयन का बहुतै टाइट मॉनिटर करि रहा है..
विज्ञापन

7 of 9
राजू श्रीवास्तव
मगर चुनाव आयोग केर कमिश्नर ई राहुल अउर प्रियंका गांधी केर चुनावी सभा अउर रैलीयन का देख के बहुत परेसान हैं.. उनके समझ मा नाही आय रहा है कि कांग्रेस की रैली अउर सभा केर खर्चा कौने पार्टी केर खाते मा लिखि.. काहे से सभा होत है राहुल प्रियंका केर अउर ओमा नारे लगत हैं मोदी-मोदी..। 

8 of 9
राजू श्रीवास्तव
दोस्तों ई लोकसभा केर चुनाव आय.. आप सबै लोगन का अबकी चुनाव मा हपक के मतदान करे का है.. काहे से तुम लोगे अगर कायदे से वोट ना देहो तो कुर्सी पे उई बईठ जाई जेका तुम पसंद नाही करत हौ.. फिर रोईहौ पांच साल तक.. बहुतै होशियारी से मतदान करौ.. काहे से शास्त्रों केर अनुसार.. मतदान करत भये तीन बातन का ध्यान रखे का चाहि.. नंबर एक देश.. अर्थात देश को आवश्यकता केकी आय..?? नंबर दुई काल.. अर्थात समय की मांग का है..??
विज्ञापन

9 of 9
राजू श्रीवास्तव
अउर नंबर तीन पात्र.. अर्थात सिंहासन केर उपयुक्त अधिकारी को आय..?? तो भईया प्रत्येक देशवासी ई बार इन तीन बातन का ध्यान रखत भये मतदान करै..तोहार मताधिकार तोहार शक्ति.. आपन मताधिकार केर सही उपयोग करें। लास्ट मा हम एक्कै बात कहे चाहित है कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ..काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नाहीं है..।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें