फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और सुहाना होगा दिल्ली का सफर, रेलवे ने खोला खजाना, चुनाव बाद शुरू होगा काम

Mon, 15 Apr 2019 05:21 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
रेलवे ने कानपुर-दिल्ली रूट पर भाऊपुर से पनकी तक बनने वाली चौथी लाइन का बजट जारी कर दिया है। 81.89 करोड़ से दिल्ली से कानपुर आने वाली चौथी लाइन बनेगी। इसके बन जाने और डीएफसी चालू होने के बाद दिल्ली से कानपुर तक ट्रेन का सफर जल्दी पूरा होगा।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
चुनाव बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। काम पूरा होने में डेढ़ से दो साल का वक्त लगेगा। इसी साल फरवरी में पनकी से भाऊपुर तक दिल्ली जाने वाली तीसरी लाइन शुरू हो चुकी है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) का खुर्जा से भाऊपुर तक का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
खुर्जा से भदान तक मालगाड़ी चलाकर ट्रायल हो चुका है। चुनाव के बाद भदान से भाऊपुर तक  डीएफसी पर मालगाड़ी चलाकर ट्रायल हो जाएगा। इससे दिल्ली से आने वाली मालगाड़ियां इस कॉरिडोर पर शिफ्ट हो जाएंगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
सवारी गाड़ियां दिल्ली से आने पर भाऊपुर से चौथी लाइन पर चली जाएंगी और कानपुर तक उन्हें आने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अभी रूट खाली न होने से उन्हें रास्ते और आउटरों पर खड़ा होना पड़ता है। अब कानपुर से भाऊपुर तक दिल्ली रूट पर चार लाइनें हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि भाऊपुर से पनकी तक चौथी लाइन बन जाने से दिल्ली रूट पर सफर बेहद आसान हो जाएगा। जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें