कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कानपुर में बयानबाजी कर सीएम योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया। गोरखपुर कांड में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार की खूब आलोचना की। राजबब्बर ने कहा कि गोरखपुर में बच्चों की मौत बीमारी से नहीं हुई है। इलाज में लापरवाही कर बच्चों की हत्या की गई है। ऐसा करने वालों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। चंद अधिकारियों पर कार्रवाई करने से प्रदेश सरकार की लापरवाही छुप नहीं सकती। वह महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैली में भाग लेने शहर आए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
राजबब्बर
राजबब्बर ने कहा कि दुखद स्थिति है कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद अभी गोरखपुर में बच्चों की मौतों का सिलसिला थमा नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गोरखपुर जाकर दुखी परिवारों को सांत्वना देने की अपील की। राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात खराब है।
विज्ञापन
3 of 4
राजबब्बर
इन स्थितियों में कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और जनता के साथ सड़क पर उनकी लड़ाई लड़ेगी। जनसभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक सुहैल अंसारी, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, भूधर नारायण मिश्रा, मो. हाफिज उमर आदि ने भी संबोधित किया।
इससे पूर्व तिलक हॉल से गाजे-बाजे और झांकियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों से रैली निकाली गई। इसमें अमनदीप सिंह, शादाब आलम, अशरफ अली शेखू, जरीना खातून, भारत आजाद, मो. कासिफ व दिलीप सिंह ने सक्रिय योगदान दिया। शंकर दत्त मिश्रा, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, श्रोत गुप्ता, शैलेंद्र दीक्षित, पवन गुप्ता, शरद मिश्रा, केके तिवारी, नीतम सचान, इकबाल अहमद, कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, कमल जायसवाल आदि रहे।
मंच पर बैठने पर भिड़े
मंच पर बैठने की होड़ में कांग्रेसी भिड़ गए। पार्षद कमल शुक्ल बेबी को संबोधन के लिए बुलाया गया। संचालक ने मंच के सामने बैठने की बात कह दी। यह सुनते ही बेबी भड़क गए। उन्होंने कहा सामने बैठने की बात कहकर उनका अपमान किया जा रहा है। बिना संबोधन किए ही वह मंच पर बैठ गए और अंत तक वहीं बैठे रहे।