फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में बवाल, 'जी का जंजाल' बना पंचायत चुनाव, नामांकन के दौरान भीषण पथराव

Wed, 16 Aug 2017 11:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी में औरैया जिला पंचायत का चुनाव 'जी का जंजाल' बनता नजर आ रहा है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस द्वारा की गई जिले की सीमाबंदी के चलते जहां मरीजों व आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं नामांकन के दौरान भीषण पथराव हो गया। इस बीच कई भाजपाई-सपाई नेताओं समेत पुलिस व मीडियाकर्मी की गाड़ियों के शीशे टूट गए।  

 
विज्ञापन

2 of 8
सपाईयों की पुलिस से हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ यही नहीं, उग्र भीड़ ने बवाल के बीच एक कार को आग के हवाले कर दिया। बाद में स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। सपाई कार्यकर्ताओं ने प्रशाशन पर यह आरोप लगाया कि यहां भाजपा के पक्ष में तानाशाही चल रही है, इस चलते सपा प्रत्यासी को नामांकन नही भरने दिया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 8
औरैया जिले में पुलिस के साथ सपाईयों की झड़प - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, औरैया जिले में बुधवार को सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। यहां भाजपा की ओर से दीपू सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया है जबकि सपा की ओर से सुधीर यादव उर्फ कल्लू को पर्चा भरने के लिए आना था लेकिन पुलिस की घेराबंदी के बीच वह जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाए।   

 

4 of 8
पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठी चार्ज - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सपा प्रत्याशी कल्लू के खिलाफ कुछ रोज पहले रेप का एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। तभी से पुलिस कल्लू को तलाश रही थी लेकिन वह उनके हत्थे नहीं चढ़ा। पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सपा ने कुछ समय पहले ही कल्लू के नाम की घोषणा की थी। इधर, बुधवार को कल्लू को हर हाल में पर्चा दाखिल करने जिला मुख्यालय पहुंचना था। उधर, कई दिन हाथ-पैर मारने के बाद नाकाम रही पुलिस को कल्लू को पकड़ने का इससे बेहतर मौका नहीं नजर था। इस चलते पुलिस ने बुधवार सवेरे जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले ककोर-बंबा सड़क की बैरिकेडिंग कर दी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस ने किया लाठी चार्ज - फोटो : अमर उजाला
सुबह नामांकन शुरू हुआ तो सपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे लेकिन उनकी कार को वहीं रोक लिया गया। सपाईयों ने इस बात को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाया कि यहां तानाशाही चल रही है। पर्चा दाखिल करने आए भाजपाई कार्यकर्ताओं और नेताओं की गाड़ियों को आगे जाने दिया जा रहा है जबकि सपाइयों को रोका जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 8
भीषण पथराव से क्षतिग्रस्त सफारी कार - फोटो : अमर उजाला
​इस बीच सपाईयों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। देखते ही देखते वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई और पथराव चालू हो गया। पुलिस को स्थिति संभालना भारी हो गया। हालांकि मौके पर भारी फोर्स मौजूद है। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवाल रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दिबियापुर से पूर्व विधायक प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया गया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
औरैया में बवाल - फोटो : अमर उजाला
तब तक वहां खड़ी एक कार में आगजनी की जा चुकी थी। पुलिस ने आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल केंद्र को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। फिलहाल, बवाल थमा नहीं है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
बवाल से पहले बेला में दो सपाई नेताओं को किया गया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
​वहीं यह भी खबर आ रही है कि अध्यक्ष चुनाव जिले की सीमा पर सपा के MLC राजपाल कश्यप व पुष्पराज जैन के अलावा कन्नौज सदर विधायक अनिल दोहरे सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गरमाए महौल को देखते हुए पुलिस भी सावधानी बरत रही है। इस बाबत सपा विधायकों को बेला थाने में ही बैठा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें