शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। हर लड़की जब दुल्हन बनती है तो उसका सपना होता है कि उसका जीवन साथी उसके लिए कुछ ऐसा करे जो बाकियों से अलग हो। साथ ही हर जुबां पर बस एक ही बात हो कि इससे पहले प्यार का ये अनोखा अंदाज कभी नहीं देखा...
विज्ञापन
2 of 8
डेमो पिक
वैलेंटाइन डे के दिन एक ऐसी ही अनोखी शादी का मामला सामने आया है। जहां दूल्हा दुल्हन की विदाई कराने उड़न खटोला यानि कि हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा। अनोखी शादी का ये मामला चित्रकूट का है।
विज्ञापन
3 of 8
डेमो पिक
यहां गुरुवार को पहाड़ी कस्बे के पास एक किसान के बेटे ने अतर्रा जिला बांदा में अपनी बेटी की शादी की। हैरत की बात तो ये है कि दूल्हा दुल्हन लेने के लिए पहुंचा तो वो किसी गाड़ी, बग्घी या घोड़े से नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से।
4 of 8
डेमो पिक
विदाई के इस अनोखे अंजाज को हर कोई देखता ही रह गया। चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक मुख्यालय के आरओसी रोड पर पहाड़ी निवासी किसान व समाजसेवी मोतीलाल पांडे के पुत्र प्रशांत पांडे अपनी शादी में दुल्हन किरण देवी निवासी अतर्रा जिला बांदा से शादी कर हेलीकॉप्टर से विदाई कराई।
विज्ञापन
5 of 8
डेमो पिक
इसके बाद गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे हेलीकॉप्टर पहाड़ी कस्बे में उतरा जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
विज्ञापन
6 of 8
डेमो पिक
यहां हेलीकॉप्टर से कोई नेता या फिल्म अभिनेता नहीं बल्कि दूल्हा-दुल्हन उतरे तो स्थानीय लोगों ने उनका फूलों की बरसात कर स्वागत किया।
विज्ञापन
7 of 8
डेमो पिक
यहां लोगों का कहना था कि संभवता यह चित्रकूट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब स्थानीय दूल्हा अपनी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से करा कर लाया हो।