फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railbazar Blast: नहीं मिले सिलिंडर व बारूद के अवशेष, केमिकल ब्लॉस्ट के एंगल से जांच शुरू, अफसरों ने कही ये बात

Thu, 30 Jan 2025 06:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कई बार अलग-अलग टीमों ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की, लेकिन किसी सिलिंडर या बारूद के अवशेष नहीं मिला। टीम अब केमिकल ब्लॉस्ट के एंगल पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 8
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala

कानपुर के गोरा कब्रिस्तान में कबाड़ी मोहम्मद रऊफ (65) के घर के बाहर हुए धमाके के 24 घंटे बीते जाने के बाद भी रेलबाजार पुलिस कारणों का पता नहीं लगा सकी है। पहले सिलिंडर, फिर बारूद और अब केमिकल ब्लास्ट के एंगल पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जब तक फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

गोरा कब्रिस्तान में मंगलवार सुबह हुए धमके में कबाड़ी मोहम्मद रऊफ की मौत हो गई थी। सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना पर डीसीपी पूर्वी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक व बम स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। दोनों टीमों ने अपने स्तर से जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए, लेकिन ब्लॉस्ट की असल वजह नहीं बता सकीं।

विज्ञापन

2 of 8
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala

दो बोरियों में खोखे भी मिले
बुधवार को टीम ने दोबारा जांच पड़ताल की। इस दौरान मिट्टी, खून, शरीर पर मिले काले रंग के कण, दीवार पर मिले रेशे के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, कबाड़ी के घर से दो बोरियों में खोखे भी मिले हैं। इन सभी को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। बम निरोधक दस्ता में मौजूद विशेषज्ञ ने बताया कि मृतक के घर के गेट के ठीक बाहर करीब एक फीट का गड्ढा हुआ है।

विज्ञापन

3 of 8
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala

सिलिंडर या बारूद के अवशेष नहीं मिला
आशंका है कि विस्फोट उसी हिस्से में हुआ होगा। एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कई बार अलग-अलग टीमों ने अपने स्तर से जांच पड़ताल की, लेकिन किसी सिलिंडर या बारूद के अवशेष नहीं मिला। टीम अब केमिकल ब्लॉस्ट के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।

4 of 8
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala

एटीएस समेत अन्य एजेंसियों ने भी शुरू की जांच
गोरा कब्रिस्तान में हुए धमाके की एटीएस समेत अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को घटनास्थल पहुंचे कानपुर एटीएस के प्रभारी आनंद मिश्रा और उनकी टीम ने मौके पर मिले मिट्टी और अन्य अवशेषों की जांच की। कबाड़ी के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने वीडियोग्राफी कर फोटो लिए।

विज्ञापन

5 of 8
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala

ट्रांसपोर्टनगर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया रऊफ का शव
पुलिस ने बुधवार को रऊफ का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन रऊफ का शव लेकर घर पहुंचे। देर शाम रऊफ के शव को ट्रांसपोर्टनगर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। वहीं, घटना के बाद से घर छोड़कर गए मोहल्ले के लोग बुधवार को घर लौट आए। लोगों ने अपने घरों में धमाके से हुए नुकसान का आंकलन किया और उसे ठीक कराने में जुट गए।

विज्ञापन

6 of 8
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala

जांच के लिए इन चीजों को किया गया सैंपल
जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से पांच नमूने लिए हैं, जबकि बम निरोधक दस्ते ने भी कबाड़ के पास से एक नमूना  लिया है। इसकी जांच आगरा फॉरेंसिक लैब में होगी। पुलिस के मुताबिक, वैसे तो इसकी जांच तीन से चार माह में आती है, लेकिन जल्दी जांच कराने व रिपोर्ट के लिए रिमांइडर भेजा जाएगा। बिना रिपोर्ट के धमाके के राज से पर्दाफाश होना मुश्किल है।

विज्ञापन

7 of 8
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala

मोहल्ले में कम हुई दहशत , घर लौटे लोग
रऊफ के घर हुए धमाके से पड़ोसी आजाद के घर के खिड़की शीशे टूटकर चकनाचूर हो गए थे। वहीं , उमके लोहे के गेट में कई गोल छेद हो गए थे। इसके बाद डर व दहशत से कुछ लोग घर में ताला डालकर चले गए थे। उनसे डर था कि कहीं फिर धमाका न होने लगे। साथ ही, पुलिस के पचड़े में न पड़ने से दूर रहना भी कारण था। घटना के बाद धीरे-धीरे लोगों का डर कम होने लगा है। इससे उन्होंने बुधवार को वापस अपने घर आना शुरू कर दिया। कहा कि अब डर कम हो रहा है।

विज्ञापन

8 of 8
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
रेलबाजार थानाक्षेत्र में कबाड़ी मोहम्मद रऊफ (65) के घर के बाहर मंगलवार सुबह धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि रऊफ के शरीर के चीथड़े उड़ गए और 20 मीटर दूर तक जा गिरे। धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। हालांकि धमाका सिलिंडर में हुआ या किसी अन्य चीज में, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें