फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलबाजार में धमाका: 300 मीटर तक सुनाई दी गूंज, कबाड़ी के उड़े चीथड़े…डेढ़ फीट उछले पड़ोसी, पुलिस को मिला ये सामान

Wed, 29 Jan 2025 06:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घटनास्थल से रेलबाजार पुलिस ने एक बोरी जब्त की है। इसमें पीतल की बुलेट जैसी चीजों के अलावा लोहे की पिन, पत्तियां शामिल हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह कबाड़ से निकली हुई चीज हैं। इससे धमाके की उम्मीद नहीं होती।
विज्ञापन
1 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala
कानपुर में रेलबाजार थाना क्षेत्र के गोरा कब्रिस्तान निवासी कबाड़ी रऊफ के घर के बाहर हुए धमाके के बाद आसपास का पूरा क्षेत्र थर्रा उठा। धमाका इतना तेज था कि लोगों के घरों के सामान जमीन पर गिर गए। वहीं, लोग खुद भी कई फीट ऊपर उछलकर जमीन पर गिर गए। रऊफ के पड़ोसी जफर ने बताया कि सुबह नींद से उठकर कमरे में जमीन पर बैठे थे।

उसी दौरान तेज धमाका होने पर वह फर्श से करीब डेढ़ फीट उछल गए। घर की दीवारें तक हिल गईं। एक पल लगा कि घर गिर जाएगा। क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल मजीद ने बताया कि वह दिल के मरीज हैं। इतना तेज धमाका हुआ कि दहशत में आ गए। दिल की धड़कन बहुत तेज हो गई, जिसकी वजह से दवा की डबल डोज लेनी पड़ी। अलमारी भी टूट गई।
विज्ञापन

2 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala
तेज धमाके से कान हो गए सुन्न
वहीं, रऊफ के छोटे भाई उमर ने बताया कि उनका घर करीब 300 मीटर दूरी पर है । तेज धमाका सुनकर वह पहुंचे तो देखा कि काफी धुआं भरा था। उधर, उसके घर से 50 मीटर दूर रहने वाली रुबीना ने बताया कि वह सुबह दरवाजे पर ही बर्तन धो रही थीं। तभी तेज धमाके उनके कान सुन्न हो गए। कुछ समझ ही पाई। बचने के लिए वह बच्चे को लेकर बाहर की ओर भागीं। इसके बाद काम पर गए पति अलीजान को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala
घर के खिड़कियों के टूटकर हुए चकनाचूर
मृतक कबाड़ी रऊफ के घर व गोदाम से सटे घर में रहने वाले आजाद ने बताया कि धमाके से मकान की बालकनी की खिड़की में लगे सारे शीशे चकनाचूर हो गए। घर के दरवाजों व दीवारों के प्लास्टर पर जगह जगह छेद हो गए। आजाद पत्नी को डर व दहशत के मारे बेकनगंज स्थित उसके मायके छोड़ आए।

4 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala
विवाद से बचने को चले गए लोग
कई लोग लोग अपने घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के घरों को चले गए। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो अधिकांश घरों में ताला लटके मिले। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रऊफ के घर के आसपास के तमाम घरों के लोग पुलिस के पचड़े में फंसने से बचने के लिए घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के घरों में चले गए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala
दो बेटों की पहले हो चुकी है मौत
कबाड़ी रऊफ के सात बेटों में दो की मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा वारिश बाराबंकी में परिवार के साथ रहकर सिलाई का काम करता है। वहीं, जाहिद, शाहिद, राशिद शाकिर भी इसी घर से जुड़े घर पर रहकर कबाड़ का काम करते हैं। वहीं, आरिफ की सात माह पहले वाहिद की चार साल पहले मौत हो चुकी है। इसके अलावा शाइदा और शाइका की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

6 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala
राशिद बोला- नहीं था जाने का मन
मृतक रऊफ के बेटे राशिद ने बताया कि बहन शाइका की फतेहपुर में शादी हुई है। उसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाइयों जाहिद, शाहिद, शाकिर के साथ परिवार के अधिकांश लोग मंगलवार सुबह फतेहपुर के लिए निकल गए थे। वहां पहुंचने से पहले ही घटना की खबर मिलने पर सभी लोग वापस लौट आए। घटना कैसे हुई कोई कुछ नहीं बता सका। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर परिवार के सभी लोग घर मौजूद होते तो कई और की जान जा सकती है।
विज्ञापन

7 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala
पुलिस ने एक बोरी की जब्त, होगी जांच
घटनास्थल से रेलबाजार पुलिस ने एक बोरी जब्त की है। इसमें पीतल की बुलेट जैसी चीजों के अलावा लोहे की पिन, पत्तियां शामिल हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह कबाड़ से निकली हुई चीज हैं। इससे धमाके की उम्मीद नहीं होती। वहीं मौके पर 50-50 के अधजले नोट बही मिले हैं। इसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है, इसे भी लैब में भेजा जाएगा। इसके बाद कुछ साफ हो सकता है।

8 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala
दो माह बाद रिपोर्ट की उम्मीद, फिर होगा साफ
रेल बाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल से सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने में करीब दो माह का समय लग सकता है। इसके बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

9 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
रेलबाजार थानाक्षेत्र में कबाड़ी मोहम्मद रऊफ (65) के घर के बाहर मंगलवार सुबह धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि रऊफ के शरीर के चीथड़े उड़ गए और 20 मीटर दूर तक जा गिरे। धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। हालांकि धमाका सिलिंडर में हुआ या किसी अन्य चीज में, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

10 of 10
रेलबाजार में धमाका - फोटो : amar ujala

सिलिंडर के अवशेष नहीं मिले हैं, इसलिए यह साफ नहीं है कि धमाका किस चीज में हुआ। जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।  -श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें