फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंक पड़े सब जब राहुल बोले- 'मोदी मुर्दाबाद के नारे मत लगाओ'

Thu, 09 Feb 2017 06:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी कानपुर जनसभा में बोलते हुए
कानपुर में रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साझा जनसभा की। इस दौरान राहुल की जुबान से कुछ ऐसा निकला जिसे सुनकर अचानक सब चौंक पड़े। स्थिति यह पनपी कि थोड़ी देर के लिए सभी उनके मुंह ताकते रह गए। ऐसा पहली बार नहीं है जब राहुल ने चौंकाने वाला कोई बयान दिया हो बल्कि वे पहले भी इसी तरह की बयानबाजी कर चर्चा में बने रहे हैं।



 
विज्ञापन

राहुल बोले- 'मोदी मुर्दाबाद के नारे मत लगाओ'

2 of 6
कानपुर जनसभा में मंच से बोलते राहुल गांधी
दरअसल, राहुल के बयानों को हास्यास्पद बताया जाता रहा है। उनके इस बयान के बाद भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी जब रैली में बोलते-बोलते राहुल ने कहा मोदी मुर्दाबाद के नारे मत लगाओ। 


    
विज्ञापन

राहुल बोले- 'मोदी मुर्दाबाद के नारे मत लगाओ'

3 of 6
कानपुर जनसभा में बोलते राहुल गांधी
उनके इतना कहने भर की देर थी कि अखिलेश समेत वहां मौजूद तमाम लोग उनका मुंह ताकने लगे। सभी ने समझा कि राहुल ने ये क्या कह डाला। हकीकत ये है कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता इस सोच में पड़ गए कि आज फजीहत हो गई।

 

राहुल बोले- 'मोदी मुर्दाबाद के नारे मत लगाओ'

4 of 6
कानपुर जनसभा के दौरान एकत्रित हुई भीड़
लेकिन राहुल ने जब अपनी बात को पूरा किया तब जाकर सबकी जान में जान आई। जाआईसी मैदान से बोलते हुए दमदार शुरुआत करते हुए राहुल ने बढ़िया भाषण दिया। फिर बीच में अचानक जनता मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी तो राहुल ने उन्हें रोका और कहा मोदी मुर्दाबाद के नारे मत लगाओ.. रुक जाओ.. यहां मोदी मुर्दबाद के नारे मत लगाओ... 

 
विज्ञापन

राहुल बोले- 'मोदी मुर्दाबाद के नारे मत लगाओ'

5 of 6
कानपुर में जनसभा खत्म करने के बाद जनता की ओर हाथ हिलाते हुए राहुल और अखिलेश
आगे जोड़ते हुए राहुल ने कहा अपना गुस्सा बचाकर कर रखो ये चुनाव में काम आएगा। जब आप वोट डालने जाएंगे तब ये गुस्सा वहां निकालना। यहां फिर से लोग सोच में पड़ गए कि चुनाव में गुस्सा निकालने से उनका क्या मतलब है...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल बोले- 'मोदी मुर्दाबाद के नारे मत लगाओ'

6 of 6
राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव
लेकिन इस बार ज्यादा देरी किए बिना राहुल ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि जब आप चुनाव में मत डालने जाएंगे तो वहां भाजपा पर ये गुस्सा निकालना। अपना किमती वोट उनको न देकर उन्हें हराइए और अपना गुस्सा जाहिर किजिए। यही सही तरीका है। आगे जनता से अपील करते हुए राहुल ने कहा यूपी चुनाव में इस बार सपा-कांग्रेस के गठबंधन को जिताए ताकि भाजपा के खिलाफ ये गुस्सा कुछ काम आ सके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें