फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की ‘आखिरी’ पार्टी के बाद थम गईं 5 दोस्तों की सांसें

Wed, 08 Feb 2017 06:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
कानपुर में भीषण दुर्घटना में पांच लड़कों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जिंदगी की ‘आखिरी’ पार्टी करके घर वापस लौट रहे पांच दोस्तों की सांसें एक हादसे के बाद एक साथ थम गईं। मौत बनकर खड़े पेड़ में इनकी कार टकरा गई जिससे पांचों की मौत हो गई। सुबह इन लड़कों के घर लाशें पहुंचने से कोहराम मच गया। हर कोई इन जवान लड़कों की लाशें देखकर सन्न था। कानपुर में पनकी गैस प्लांट और सरांय मीता सर्विस लेन के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई जिसमें कार सवार पांच युवा दोस्तों की मौत हो गई थी। पांचों दोस्त किसी पार्टी में शामिल होकर भौंती की तरफ से बर्रा घर की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने देर रात पांचों शवों को हैलट मर्चुरी पहुंचाया।   
विज्ञापन

यूकेलिप्टस के पेड़ से टकराई कार

2 of 3
कानपुर में भीषण हादसा, दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
सभी के परिजन पहुंच गए और कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि कार सवार पुनीत (32) पुत्र दूधनाथ निवासी बर्रा-2, किसलय (31) पुत्र कैलाशनाश, बर्रा-2, तेजस मिश्रा (30) पुत्र लालता प्रसाद, उस्मानपुर, सुमित सचान (32) पुत्र आरपी सचान और अंकित (30) बर्रा-2 की हादसे में मौत हुई। ये पांचों दोस्त किसलय की इको स्पोर्ट्स कार से किसी पार्टी में भौंती गए थे, वहां से लौटते वक्त कार सरांय मीता सर्विस लेन के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विकलांग किसलय चला रहा था कार

3 of 3
कानपुर में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
देर रात सभी को हैलट लाया गया जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार किसलय विकलांग था और अंकित उसका ड्राइवर था। सभी अक्सर साथ ही रहते थे। पुनीत प्रभात इंजीनियरिंग कालेज में एकाउंटेट था, किसलय के पिता ठेकेदारी करते हैं, तेजस के पिता होम्योपैथ डॉक्टर हैं, सुमित का बिरहाना रोड में दवा कारोबार था। तेजस घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें