फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहु और केतु ने बदली चाल, 45 दिनों तक इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

Sat, 16 Mar 2019 12:17 AM IST
शिखा पांडेय राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक फोटो
राहु और केतु ने चाल बदल दी है। सात मार्च की रात 2:48 बजे से राहु ने मिथुन और केतु ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। इसका सर्वाधिक प्रभाव 45 दिनों तक देखने को मिलेगा। राहु पुनर्वसु नक्षत्र में एवं केतु उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इससे सूर्य ग्रह विशेष रूप से प्रभावित होगा। कारण है कि सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी होते हैं।

15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके साथ ही मीन संक्रांति होगी और एक माह तक मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे। 15 अप्रैल से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 8
डेमो पिक
डॉ.आदित्य पांडेय और पं. चंद्रहास द्विवेदी ने बताया कि राहु एवं केतु हर 18 महीने में वक्री होते हुए राशि परिवर्तन करते हैं। इस बार इसका सर्वाधिक प्रभाव कर्क, सिंह, धनु एवं मीन राशि वालों पर पड़ेगा। यह चारों राशि वालों के लिए अशुभ कारक है। तुला और मकर राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होगा। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक फोटो
इसी के साथ खरमास शुरू हो जाएंगे। 20 मार्च की सुबह 9:19 बजे से भद्रा शुरू होगी जो रात 8:12 बजे खत्म होगी। होलिका दहन भद्रा खत्म होने के बाद रात रात 8:20 से 9:20 बजे तक उत्तम रहेगा। 21 मार्च को परेवा और 22 मार्च को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। 

किस राशि पर कैसा प्रभाव 

4 of 8
प्रतीकात्मक फोटो
मेष-आय में बढ़ोत्तरी
वृष- कार्यक्षेत्र में सफलता
मिथुन- पारिवारिक मामलों में सफलता
कर्क- स्वास्थ्य में गिरावट, शत्रुता में वृद्धि
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक फोटो
सिंह- शत्रुता में वृद्धि, धन हानि
कन्या- लंबे समय से रुके कार्यों में सफलता
तुला- आमदनी में बढ़ोत्तरी, आकस्मिक लाभ
वृश्चिक- हर कार्य में बाधा एवं सरकारी उत्पीड़न
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक फोटो
धनु- सर्वाधिक कष्ट, मानसिक तनाव
मकर- आकस्मिक लाभ, यात्रा से लाभ
कुंभ- मित्रों एवं पारिवारिक सदस्यों से मधुर संबंध
मीन- बीमारियों में बढ़ोत्तरी और पारिवारिक क्लेश
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक फोटो
अशुभ प्रभाव वाली राशियों के जातक ये करें 
- हर रविवार को भैरवजी के दर्शन करें। 
- रोजाना राहु स्त्रोत का पाठ करें। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक फोटो
लाभ लेने के लिए ये भी करें
- रोजाना मछलियों को भोजन दें। 
- असाध्य एवं कुष्ठ रोगियों को दान दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें