कानपुर के भौती-रूमा हाइवे पर गुरुवार शाम पीएसआईटी की दो बसें आपस में टकरा गई। हादसे में बस में सवार 10 छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं वहीं दोनों बसों के चालक और कंडेक्टर भी चुटहिल हो गए। हादसे के बाद बस में बैठे छात्र छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
2 of 5
बस हादसे के बाद सड़क पर खड़े छात्र छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सभी बच्चे बसों से उतर कर हाईवे पर आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र-छात्राओं को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे घर भेज दिया गया। वहीं हादसे से हाइवे पर करीब एक किमी तक लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
3 of 5
बस हादसे के बाद डरी सहमी खड़ी छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटवाकर आवागम शुरू कराया। नौबस्ता निवासी धीरज पीएसआइटी (प्रानवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) की बस चलाता है। धीरज ने बताया कि गुरुवार शाम कॉलेज की बसे एक साथ छात्र-छात्राओं को लेकर कालेज से निकली थीं।
4 of 5
बस हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उसके बस के आगे डंपर और पीछे सुमित की बस थी। जिसमें 48 बच्चों के अलावा कंडक्टर अशोक भी था। बस बर्रा-7 नाला पुल भौती-रूमा हाइवे पर पर पहुंची ही थी कि डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके बाद उसने भी ब्रेक लगा दी। तभी पीछे आ रही सुमित की बस उसके बस में टक्कर मार दी।
अचानक हुए हादसे से दोनों बस में चीखपुकार के साथ ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल करीब 10 छात्र-छात्राओं को नजदीकि नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं चालक और कंडक्टर की चुटहिल हो गए। घायलों में प्राजुंल गुप्ता, आशा रावत, एनि, आयुष्मान सिंह, मयंक शर्मा, प्रिया, अविरल और अंकित शामिल हैं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे घर भेज दिया गया।