फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन के अंतिम दिन पूरी ताकत झोेंकी, 21 को है मतदान

Thu, 03 Oct 2019 04:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
नामांकन के दौरान कुछ ऐसा रहा नजारा - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सभी दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोेंकी। भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा समेत कुल दस दावेदारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा सपा व बसपा ने तीन-तीन व कांग्रेस ने दो सेट दाखिल किए। इस प्रकार कुल 18 पर्चे जमा किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा के कैबिनेट मंत्री भी नामांकन कक्ष में पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 5
नामांकन के लिए जाते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
दो दावेदार समय सीमा समाप्त होने के कारण अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। डीएम व एसपी लगातार नामांकन कक्ष के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। विधानसभा उपचुनाव में मतदान 21 अक्तूबर को होना है। सोमवार को नामांकन करने के लिए सबसे पहले कांग्रेस की प्रत्याशी रंजना पांडेय भारी लावलश्कर के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुंची। उन्होंने अपने प्रस्तावकों के साथ दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
नामांकन के दौरान सपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सपा के प्रत्याशी डा. निर्भय सिंह पटेल भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला। इसके बाद नामांकन कक्ष में तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। बसपा के प्रत्याशी राजनारायण कोल पहले भी एक सेट में नामांकन दाखिल कर चुके थे लेकिन सोमवार को भी लाव लश्कर के साथ नामांकन कक्ष की ओर गए। दो और सेट में पर्चा दाखिल किया। दोपहर तीन बजे का समय नजदीक आ रहा था सभी को भाजपा के प्रत्याशी का इंतजार था।

 

4 of 5
नामांकन के दौरान कुछ ऐसा रहा नजारा - फोटो : अमर उजाला
दो बजकर 33 मिनट पर भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला प्रस्तावकों के साथ पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा छह अन्य दावेदारों ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं। मानिकपुर सीट के लिए कुल दस दावेदार सामने आ चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
दो दावेदार नहीं कर पाए पर्चा दाखिल
राष्ट्रीय जन संचार दल के गंगा प्रसाद व आदिम समाज पार्टी के शिवपूजन के अरमान आंसूओं में बह गए। लाख प्रयास के बाद भी निर्धारित समय तीन बजे तक दोनों अपने पूरे कागजात के  साथ नामांकन कक्ष के अंदर नहीं पहुंच पाए। महज 15 मिनट देरी से पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली। दो दावेदारों ने कहा कि बैंक व अन्य विभाग में कागजात तैयार करने में जानबूझकर देरी की गई। इसके बाद भाजपा, सपा व कांग्र्रेस के जुलूस के कारण शहर में जाम लगा तो वह समय से नहीं पहुंच पाए। बार-बार कक्ष के बाहर सबको बताया गया लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। जिससे दोनों निराश होकर लौट गए। दोनों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल के दावेदार उनके चुनाव लड़ने से खुद के हारने के डर से जानबूझकर ऐसा कराया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें