इटावा जिले में शास्त्री चौराहे पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान के नेतृत्व में कैंडल जलाकर कर तेलंगाना की प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसजनों ने मांग की सरकार को उन आरोपी दरिंदों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर भारत के इतिहास की सबसे जघन्य सजा दी जाए ताकि समाज में बेटियों को जीने लायक माहौल मिल सके।
विज्ञापन
2 of 5
हैदराबाद कांड पर विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा सिर्फ प्रियंका रेड्डी ही नहीं जली है उसके साथ बेटियों की दुहाई देने वाली जुमला बाजों का बेटी बचाओ का नारा भी जलकर खाक हुआ है। श्रद्धांजलि देने वालों में शहर मोहम्मद राशिद, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, कोमल सिंह कुशवाह, प्रेम नारायण दोहरे, अरुण यादव, कुसुमलता उपाध्याय, हंसमुखी शंखवार, संजय तिवारी, पल्लव दुबे, प्रेम किशोर, विष्णु कांत, आसिफ वारसी, शहीद पहलवान, रामजीवन, पुष्पा, सरवर अली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
हैदराबाद कांड पर विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध
औरैया में शनिवार की देरशाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सुभाष चौराहे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने कहा कि प्रियंका रेड्डी की निर्मम हत्या के दोषियों को फांसी होनी चाहिए।
4 of 5
हैदराबाद कांड पर विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दोषियों को फांसी दिए जाने संबंधी नारे लगाये। जिला संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, तहसील संयोजक कृष्णा ठाकुर, नगर मंत्री कुलदीप सेंगर, एबीवीपी नगर संयोजक सोमू सविता, अभिषेक पाल, मयंक दीक्षित, लवकेश राजपूत, रामजी यादव आदि मौजूद रहे।
हैदराबाद कांड पर विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में रविवार को डॉ. प्रियंका रेड्डी मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। अशोक लाट स्वतंत्रता स्मारक के पास तेलंगाना सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शन की अगुवाई नगर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने की।