फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के बढ़ी ठंड, दिन चढ़ने के साथ रही गरमी, नमी बढ़ने से बदला मौसम, 28 या 29 को बूंदाबांदी के संकेत

Tue, 26 Nov 2019 07:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
हवा में नमी की मात्रा अचानक बढ़ने से मंगलवार तड़के कानपुर और आसपास के जिलों में पारा एक झटके में तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि दिन में धूप होने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं के चलते यूपी के अधिकांश क्षेत्रों में हवा में नमी 13 प्रतिशत तक बढ़ी। इससे सुबह के वक्त ठंड महसूस की गई। जबकि दिन में बादल न होने से आसमान साफ रहा।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
इससे तापमान भी बढ़ गया। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि नवंबर में इसी तरह ठंड रहेगी। हवा के बदलाव की वजह से 27 के बजाए अब 28 या 29 को महानगर और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी संभव है। उन्होंने बताया कि दिसंबर के मध्य से सर्दी बढ़ने की संभावना है।

4 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
देर से बोई जाने वाली फसल होगी प्रभावित
ठंड में कमी का नुकसान देर से बोई जाने वाली गेहूं की फसल पर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार गेहूं की फसल में दाने पड़ने के वक्त करीब 20 दिनों तक ठंड होनी चाहिए। देरी से बुआई पर जनवरी के आखिर और फरवरी में तापमान बढ़ जाता है। इससे उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा चित्रकूट, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कन्नौज में 28-29 नवंबर को बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। सोमवार को भी दिन में बादल होने से धूप कम निकली। इस महीने सामान्य तापमान न्यूनतम 13.5 और अधिकतम 29.3 डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें