फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधियों को धूल चटाने के लिए यूपी के चुनावी मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी,यह थी दौरा टलने की वजह

Wed, 03 Apr 2019 10:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव 2019 में विरोधियों को धूल चटाने के लिए प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में 8 अप्रैल को उतरेंगी। इससे पहले प्रियंका 3 अप्रैल को बुंदेलखंड दौरे पर थी पर राहुल गांधी के नामांकन और कांग्रेस का घोषणा पत्र उनका दौरा टलने की वजह माना जा रहा है। राहुल ने प्रियंका को यूपी चुनाव की कमान सौंपी है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब अगले सप्ताह 8 अप्रैल के बाद ही बुंदेलखंड दौरे पर आएंगी। उनके रूट में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। कालपी से ही उनके रोड शो और सभाओं की शुरूआत होगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने बताया कि 8 अप्रैल को जनपद में पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन का कार्यक्रम होते ही प्रियंका गांधी के जनपद के दौरे पर आने की पूरी संभावना है।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रियंका गांधी का दौरा 3 अप्रैल को तय था। इसके लिए सोमवार को पूरे दिन एसपीजी और पुलिस ने रूट का निरीक्षण कर पूरा कार्यक्रम भी बना लिया था लेकिन देर रात ही सूचना आई कि प्रियंका का बुधवार को प्रस्तावित दौरा टाल दिया गया है। देर रात तक कोई भी पार्टी नेता व कार्यकर्ता दौरा स्थगित होने की वजह और अगली तारीख नहीं बता पा रहा था।

 

4 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
मंगलवार को जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी का नामांकन 8 अप्रैल को है, इसलिए प्रियंका अब नामांकन के बाद ही अगले सप्ताह जनपद समेत पूरे बुंदेलखंड का दौरा कर सकती हैं। उनका तय रूट चार्ट पहले ही वाला रहेगा। जिसमें कालपी, आटा, चुर्खी, बावई, कोंच, जालौन, एट और उरई की नुक्कड़ सभाएं, किसानों संग चौपाल और महिलाओं के साथ संवाद के कार्यक्रम जस के तस रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में दौरा टलने की अलग-अलग चर्चाएं हैं। मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी होने को भी दौरा टलने का कारण बताया जा रहा है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 4 अप्रैल को केरल से नामांकन करने जा रहे हैं, जहां पर भी प्रियंका को उनके साथ रहना है। ऐसे में 3 से 5 अप्रैल के बीच बुंदेलखंड का दौरा करना संभव नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें