भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल की बयानबाजी उनके लिए मुसीबत का सबब बन गई है। सोमवार को श्रवण देवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षियों पर की गई उनकी टिप्पणी पर नगर मजिस्ट्रेट ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।