फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया हादसे को लेकर गरमाई देश की राजनीति, प्रियंका गांधी और सीएम योगी के बीच छिड़ा ट्विटर वॉर

Tue, 19 May 2020 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 6
औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में हो चुकी है 28 प्रवासी श्रमिकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया में दो दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में 28 प्रवासियों की मौत से देश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर इस हादसे के लिए राजस्थान सरकार को दोषी ठहराते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को घेरा है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सीएम योगी और प्रियंका गांधी के ट्वीट - फोटो : amar ujala
जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि एक ट्रक राजस्थान से एवं दूसरा पंजाब से आने की बात कहते हुए प्रियंका गांधी को घेरा है। इससे पहले घटना वाले दिन प्रियंका गांधी सरकार को कटघरे में रख चुकी हैं। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कांग्रेस पर हमला बोला।

 
विज्ञापन

3 of 6
संबित पात्रा ने किया ट्वीट - फोटो : amar ujala
संबित पात्रा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए लिखा कि राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने बस से उतार कर श्रमिकों को ट्रक में भेजा था। प्रियंका जी क्या आप एक चिट्ठी राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत जी को लिखेंगीं...आखिर मजदूरों के साथ राजस्थान सरकार ने ऐसा अन्याय क्यों किया?

 

4 of 6
प्रियंका गांधी का ट्वीट - फोटो : amar ujala
सोमवार को ही योगी आदित्यनाथ आफिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि औरैया में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना से पूरा देश आहत है। एक ट्रक पंजाब से एवं दूसरा राजस्थान से आ रहा था। इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं प्रियंका गांधी को टैग करते हुए लिखा कि क्या प्रियंका गांधी जी इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लेंगीं?

 
विज्ञापन

5 of 6
औरैया सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
हमारे साथियों से माफी मांगेगीं। बता दें कि 16 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि औरैया की ह्रदय विदारक घटना ने एक बार फिर से प्रश्न उपस्थित कर दिया है कि आखिर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
औरैया सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाईं जा रहीं हैं। या तो सरकार को कुछ दिख नहीं रहा या सब कुछ देख के अनजान बनीं हुईं हैं। क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है। इन तीनों ट्वीटों को हजारों बार री ट्वीट एवं लाइक किया जा चुका है। यहां बता दें कि पंजाब एवं राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें