फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट की दुनियाः 86 घरों का परिवार प्रेम रतन वाटिका  

Tue, 02 Jan 2018 03:41 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कानपुर शहर के स्वरूप नगर इलाके में वर्ष 1994 में बनकर तैयार हुआ था यह अपार्टमेंट
- मुख्य कमेटी समेत 11 उपकमेटियां करती हैं सुविधाओं की निगरानी
 
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम रतन वाटिका अपार्टमेंट के लोग
कानपुर शहर के स्वरूप नगर इलाके में बना प्रेम रतन वाटिका अपनी सुविधाओं के लिए मिसाल है। अपार्टमेंट की सुविधाओं के लिए बनी रेजीडेंट कमेटी के अलावा 11 उप कमेटियां हैं जो अपार्टमेंट की किसी भी तरह की दिक्कतों को दूर करने में जुटी रहती हैं। 86 परिवारों की इस सोसाइटी में भरपूर आपसी प्रेम और सौहार्द हैं। अपार्टमेंट के अंदर से लेकर बाहर तक साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। वर्ष 1994 में तैयार हुए इस अपार्टमेंट में वर्ष 1995 में 12 परिवार यहां आकर बसे थे। नए लोगों के आने का सिलसिला हर साल चलता रहा। अपार्टमेंट में ए, बी और सी तीन ब्लॉक बने हुए हैं। ए और बी ब्लॉक सात मंजिल का है जबकि सी ब्लॉक में छह फ्लोर हैं। 24 घंटे बिजली-पानी के अलावा सिक्योरिटी हमेशा मुस्तैद रहती है।
 
विज्ञापन

जैसा नाम वैसा माहौल

2 of 5
प्रेम रतन वाटिका अपार्टमेंट
प्रेम रतन वाटिका का जैसा नाम है वैसा ही यहां का माहौल है। अपार्टमेंट में गोविंद महेश्वरी, आरके गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, सीए गोपाल अग्रवाल, सीए एलएल पारीख, सीए चांद अरोड़ा, सीए मुकेश रजानी, डॉ. पंकज कपूर, आर्थोपेडिक चिकित्सक आरके सिंह शहर के फेमस लोग हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां सुबह से देशभक्ति के कार्यक्रम होते हैं जो देर शाम तक चलते हैं। बच्चे और युवा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। बच्चे और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर हर त्योहार उत्साह के साथ मनाते हैं। हर साल लेट नाइट न्यू ईयर ग्रैन्ड पार्टी आयोजित की जाती है। अपार्टमेंट के लोगों की बड़ी सोच और आपसी प्रेम इस प्रेम रतन वाटिका की खुशियों को कई गुना बढ़ा देता है। अपार्टमेंट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मां दुर्गा अखंड दीप, गणेश चतुर्थी, शिवरात्रि, हनुमान जयंती, वसंत पंचमी, रामनवमी, होली, दीपावली ही नहीं, ईद-क्रिसमस और लोहड़ी भी धूमधाम से मनाई जाती है। 
 
विज्ञापन

अपार्टमेंट की खासियत 

3 of 5
प्रेम रतन वाटिका अपार्टमेंट के लोग
अपार्टमेंट में पॉवर बैकअप की सुविधा है। इसके अलावा फायर सिस्टम भी लगाया गया है, जिसके लिए अंडरग्राउंड टैंक बना है। साल 1997 में अपार्टमेंट के अंदर मंदिर की स्थापना हुई थी। सावन और शिवरात्रि में भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है। साल में तीन बार होली, दीपावली और नए साल पर बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। 
 

इस बार का खास है नया साल 

4 of 5
प्रेम रतन वाटिका अपार्टमेंट की महिलाएं
कल्चरल कमेटी की अर्चना गुप्ता, रीतल खन्ना, जया राजानी, जुगनू अरोड़ा, प्रिया गुप्ता की ओर से हर उम्र के लोगों के लिए न्यू ईयर पर स्पेशल गेम्स आयोजित किए गए हैं।    

उप समितियां और उनके चेयरमैन
बिल्डिंग मेंटिनेंस के चेयरमैन आरके नंदा, सिक्योरिटी के चेयरमैन ओपी खन्ना, पार्किंग के चेयरमैन राजीव भार्गव, इंटरकॉम और कल्चरल कार्यक्रमों के चेयरमैन चांद अरोड़ा, केस्को और जेनरेटर के चेयरमैन रामकुमार गुप्ता, वॉटर पंप के चेयरमैन पीके गौड़, मंदिर के चेयरमैन ओपी खन्ना, प्रोजेक्ट चेयरमैन आरएन टंडन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपार्टमेंट के लोगों के विचार

5 of 5
प्रेम रतन वाटिका अपार्टमेंट के लोग
प्रेम रतन वाटिका रेजीडेंट सोसाइटी अध्यक्ष मधुसूदन तनवानी ने बताया कि  हमारी सोसाइटी अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को सहूलियतें प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इसी वजह उप समिति भी बनाई गई है जो अपार्टमेंट की दिक्कतों पर हमेशा निगरानी रखती है। प्रेम रतन वाटिका रेजीडेंट सोसाइटी सचिव शरद गुप्ता बताते हैं कि अपार्टमेंट की छत पर क्लब हाउस बनाने की तैयारी चल रही है। बच्चों के लिए इंडोर गेम्स के लिए एक अलग जगह बनाई जाएगी, जिसके लिए प्रोजेक्ट तैयार कराया जा रहा है। एसडी सोनकर बताते हैं कि अपार्टमेंट के सभी लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है। त्योहारों की धूम देखने लायक होती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आस-पड़ोस के लोग, फ्लैट में रहने वालों के रिश्तेदार, दोस्त भी यहां के कार्यक्रमों में शिरकत करने को बेताब रहते हैं। आरके नंदा और ओम प्रकाश खन्ना ने बताया कि अपार्टमेंट में जितने भी परिवार हैं सभी एक साथ मिलजुलकर संयुक्त परिवार (ज्वाइंट फैमिली) की तरह रहते हैं और एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा शरीक होते हैं।
(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें