फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत में शिवपाल का 'ससुर धर्म', बहू डिंपल यादव के सामने नहीं उतारा प्रत्याशी

Wed, 10 Apr 2019 05:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल सिंह यादव व डिंपल यादव (फाइल फोटो)
कन्नौज में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह राठौर चुनावी रण नामांकन से पहले ही छोड़ गए। नामांकन दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख थी। तीन बजे तक उनके नामांकन को लेकर इंतजार किया गया। वह नहीं पहुंचे।
 
विज्ञापन

2 of 5
शिवपाल सिंह यादव
कन्नौज लोकसभा में प्रसपा किसको समर्थन करेगी, अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि सियासत में शिवपाल सिंह यादव ने ससुर धर्म निभाते हुए ये फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी से मोह भंग होने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सुनील सिंह राठौर को प्रसपा प्रत्याशी घोषित किया था। कन्नौज संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीदा था। उनकी मंगलवार को नामांकन दाखिल होने की सुबह से चर्चाएं रहीं।

4 of 5
शिवपाल सिंह यादव
दोपहर को प्रसपा के मैदान छोड़ने की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रसपा से घोषित प्रत्याशी सुनील सिंह राठौर से जब मोबाइल पर संपर्क साधा गया तो उनका कहना था कि उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने फिरोजाबाद बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह यादव
कन्नौज से नामांकन दाखिल न करने के लिए कहा है। इस कारण वह नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। जानकारों का कहना है कि शिवपाल सिंह की पारिवारिक लड़ाई सीधे रामगोपाल से है। कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के चुनाव लड़ने से उन्होंने प्रत्याशी को चुनाव मैदान से हटा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें