फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन खत्म, स्टार प्रचारकों की बढ़ी मांग, कांग्रेसियों-भाजपाइयों में सिर चढ़कर बोल रहा इनका क्रेज

Wed, 10 Apr 2019 12:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी व प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को खत्म होने के बाद अब प्रत्याशियों के बीच प्रचार की होड़ शुरू हो गई है। सभी दलों के प्रत्याशियों के बीच पार्टी के स्टार प्रचारकों की मांग बढ़ गई है। कांग्रेसियों को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से ज्यादा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से फायदा दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मोदी लहर के सहारे मैदान में उतरे भाजपाइयों की चाहत है कि चुनाव से पहले एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ जाएं। सपा-बसपा गठबंधन को अखिलेश यादव व मायावती और बाकी दलों को अपने-अपने मुखिया और प्रमुख नेताओं की दरकार है। मंगलवार को सभी पार्टियों के नेताओं ने इसके लिए मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
प्रत्याशियों का प्रचार शुरू होने के बावजूद अब तक वह माहौल नहीं बना है, जिसकी उम्मीद राजनीतिक दलों को थी। मुद्दाविहीन चुनाव को उठाने के लिए प्रत्याशियों ने इधर-उधर और जोड़-तोड़ से नामांकन जुलूस के लिए भीड़ तो जुटा ली, लेकिन उन्हें इस बात का भी अहसास है कि इससे चुनाव नहीं जीता जा सकता।

4 of 5
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे कार्यकर्ता और समर्थक जुलूस में शामिल रहे, जो उस लोकसभा क्षेत्र के थे नहीं। ऐसे में चुनाव उठाने और वोट जुटाने के लिए प्रत्याशियों को अब स्टार प्रचारकों का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका गांधी
कांग्रेस कानपुर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि 19 से 24 अप्रैल के बीच किसी भी दिन प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम तय कराने की कोशिश है। कानपुर में उनका रोड शो और एक जनसभा कराई जाएगी। रोड शो और जनसभा का स्थान ऐसा होगा, जिसका फायदा कानपुर और अकबरपुर सीट के प्रत्याशियों को मिले। इसके लिए दोनों प्रत्याशियों और जिलाध्यक्ष के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें