फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्नोग्राफी केस: कानपुर का अरविंद सिंगापुर से संभालता है राज कुंद्रा का काम, पत्नी भी देती है साथ

Mon, 26 Jul 2021 11:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
पोर्नोग्राफी मामले में फंसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मामले में कानपुर से जुड़ी कड़ियां धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं। राज कुंद्रा के विशेष व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा शख्स अरविंद श्रीवास्तव कानपुर के श्याम नगर का रहने वाला है। अरविंद श्रीवास्तव अपनी पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव और पिता नर्बदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में पैसा भेजता था। बाद में यह पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर हो जाता था। हालांकि फरवरी 2021 के बाद से इन खातों में कोई लेन-देन नहीं हुआ है। अरविंद श्रीवास्तव वर्तमान में सिंगापुर में है। वहीं पर रह कर यह राज कुंद्रा की कंपनी वियान प्रोडक्शन का काम संभालता है और एप के जरिए पोर्न फिल्मों की स्ट्रीमिंग के बिजनेस को आगे बढ़ाता है। अमर उजाला पहले ही खुलासा कर चुका है कि राज कुंद्रा अपना पूरा बिजनेस तीन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संचालित करता था। उनमें से सबसे महत्वपूर्ण ग्रुप एचएस नाम से था। इसी ग्रुप में अरविंद श्रीवास्तव जुड़ा हुआ था।



 
विज्ञापन

2 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉटशॉट्स नाम के एप के जरिये पोर्न वीडियो स्ट्रीमिंग (प्रसारित) करने के आरोपों में फंसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के कानपुर कनेक्शन में एक और खुलासा हुआ है। कानपुर में जिन दो लोगों के बैंक खाते सीज हुए हैं, वे राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े एक शख्स की खास हैं। इस शख्स का नाम है अरविंद कुमार श्रीवास्तव। ये शख्स कानपुर के श्याम नगर का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में सिंगापुर में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। अरविंद श्रीवास्तव अपनी पत्नी हर्षिता और पिता नर्वदा श्रीवास्तव के खातों में राज कुंद्रा की कम्पनी का पैसा भेजता था।

 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सबसे ज्यादा लेनदेन इन्हीं के खातों में हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अरविंद श्रीवास्तव का  खाता भी सीज कर दिया है। इसमें 1.81 करोड़ रुपये थे। सूत्र बताते हैं कि हर्षिता और नर्बदा के खातों में रकम आने के कुछ दिन बाद ही वह दूसरे खातों में ट्रांसफर हो जाती थी। कुछेक बार अरविंद के खाते में रकम वापस भी गई है। अब इस लेनदेन का क्या मतलब है, मुंबई पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। यहां राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े होने का मतलब बेहद अहम है। दरअसल राज कुंद्रा पोर्न फिल्मों का पूरा बिजनेस तीन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये ही चलाता था।

 

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
एचएस नाम के ग्रुप में कुंद्रा पैसों के लेनदेन के बारे में चर्चा करता था। अरविंद नाम के शख्स के इसी ग्रुप से जुड़े होने की सूचना आ रही है। इसी ग्रुप से तय होता था कि पैसों का लेनदेन किस तरह से और किसके खातों में होना है। दूसरा ग्रुप एचएस टेक डाउन नाम से है। इस ग्रुप के जरिये कुंद्रा कंटेंट और कॉपीराइट पर चर्चा करता था। कोशिश होती थी कि हॉटशॉट्स पर जो पोर्न फिल्म अपलोड की जा रही है, उसका वीडियो या लिंक किसी दूसरी साइट पर न मिले। मिलता भी था तो इसी ग्रुप के लोग उन्हें नोटिस भेजते थे। तीसरा ग्रुप एचएस टेक ऑपरेशन है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
इसमें अभिनेता और अभिनेत्रियों के चयन, उनकी कीमत, कहानी, लोकेशन आदि पर चर्चा होती थी। यानी तीनों ग्रुपों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रुप पैसों के लेनदेन वाला है। इसी ग्रुप से जुड़े अरविंद कुमार श्रीवास्तव के खाते से हर्षिता और नर्बदा के खातों में पैसा आ रहा था। बर्रा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हर्षिता श्रीवास्तव का खाता सीज हुआ है। इस खाते में दो करोड़ 32 लाख 45 हजार 222 रुपये जमा हैं। यह खाता वर्ष-2015 में खुला था। यानी छह वर्ष से ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस खाते में बीते दो साल से ही रकम का लेनदेन बढ़ा है। हालांकि फरवरी 2021 के बाद इसमें पैसा नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें