फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड में शशिकांत और उसकी पत्नी को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में पुलिस, मोबाइल से जुटा रही सबूत

Fri, 17 Jul 2020 01:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद हर रोज वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मनु और शशिकांत को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। एक वायरल ऑडियो में विकास दुबे के ममेरे भाई शशिकांत की पत्नी ने मोबाइल तोड़कर सिम चबाने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने विकास के साथियों की पत्नियों के मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
 

विज्ञापन

2 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वहीं विकास और उसके गुर्गों ने अपने मोबाइल का डाटा भी डिलीट कर दिया था। विशेषज्ञों की मदद से पुलिस उस डाटा को रिस्टोर करवा रही है। इसमें सफलता मिलने के साथ ही घटना वाले दिन की तमाम वायस रिकॉर्डिंग, फोटो और वीडियो मिल रहे हैं। इन्हें केस का हिस्सा बनाकर जांच में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
अब तक मिले डाटा में से ऑडियो क्लिपिंग और फोटो तो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी हैं। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूरा विकास का गिरोह बहुत शातिर था। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया था। उनका डाटा रिकवर कराया जा रहा है। बहुत जल्द पुलिस के पास बहुत सारी सूचनाएं होंगी। 

 

4 of 5
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
वहीं शशिकांत और उसकी पत्नी मनु को पुलिस सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है। दोनों ने पूछताछ के दौरान दो जुलाई की रात को बिकरू में हुई घटना का आंखों देखा हाल बताया। पुलिस को सहयोग करने की बात भी कही है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनु और शशिकांत वारदात के प्रत्यक्षदर्शी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
उन्होंने वारदात की तैयारी से लेकर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या तक की पूरी कहानी पुलिस को बताई है। किस छत से कौन गोलियां चला रहा था, यह सब जानकारी दी है। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगर दोनों सरकारी गवाह बनते हैं तो मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट में पेश करके उनकी गवाही के साथ ही अन्य पूरी प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें